अपडेटेड 2 September 2025 at 22:25 IST

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; सभी 23 जिलों में जनजीवन प्रभावित

Punjab flood News: वहीं, इस प्राकृतिक आपदा से पंजाब के कुल तीन लाख 54 हजार 626 लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 19500 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 30 लोगों की जान गई है। पठानकोट में सबसे अधिक 6 लोगों की मौत हुई है।

Follow : Google News Icon  
Punjab flood
Punjab flood | Image: सोशल मीडिया/X

Punjab flood News: भारी बारिश और बाढ़ से उत्तर भारत में काफी तबाही मची है। इस बीच भारत के पंजाब राज्य में मूसलाधार बारिश और इससे आई बाढ़ से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पशुओं की क्या बात करें यहां इंसान को भी काफी दिक्कत हो रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कुल 30 लोगों की जान चली गई है। वहीं, लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य एजेंसी और संगठन के साथ लोग लगे हुए हैं।


बारिश और बाढ़ से अब तक 1400 गांव प्रभावित

पंजाब सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 1400 गांव प्रभावित हुए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पंजाब सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरु दासपुर में सबसे अधिक 324 गांव बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। सरकार के द्वारा जारी बाढ़ रिपोर्ट एक अगस्त से लेकर दो अगस्त शाम तक की है।

वहीं, इस प्राकृतिक आपदा से पंजाब के कुल तीन लाख 54 हजार 626 लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 19500 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 30 लोगों की जान गई है। पठानकोट में सबसे अधिक 6 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

करीब 1,48, 590 हेक्टेयर खेती प्रभावित

पंजाब देश का कृषि प्रधान राज्य है। यहां काफी अधिक मात्रा में खेती की जाती है। पंजाब सरकार के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस बाढ़ और बारिश के कारण अभी तक करीब 1,48, 590 हेक्टेयर खेती प्रभावित हुई है। राहत कैंप की बात करें तो पंजाब के विभिन्न जिलों में करीब 5167 राहत कैंप लगाए गए हैं। 

हरियाणा सरकार ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर बाढ़ प्रभावित के लिए की 5-5 करोड़ रुपये की मदद

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के कारण काफी हानि और जनहानि हुई है। इस बीच हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों प्रदेशों को 5-5 करोड़ रुपये की मदद की है। सीएम नायब ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं। इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।" 
उन्होंने आगे लिखा है, " यह मदद राहत और बचाव कार्यों में सहायक होगी और प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में मदद करेगी। हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे। हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर – एकजुट होकर हम इस संकट को पार करेंगे।" 

Advertisement

ये भी पढ़ें - School Holiday on 3rd September: दिल्ली-NCR में 2 दिनों की बारिश से जीना मुहाल, एनसीआर के इस शहर में कल स्कूल बंद का ऐलान

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 2 September 2025 at 22:22 IST