Heat Wave Alert: आसमान से बरसेगी आग! अगले 3 दिनों तक भीषण लू का डबल अटैक; जानलेवा गर्मी से कब तक मिलेगी राहत? ताजा अपडेट

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण लू का प्रकोप जारी है। यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। जानें कब तक सुरज इसी तरह आग बरसाएगा और कहां होगी बारिश? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heat Wave Alert
Heat Wave Alert | Image: imd

Heat Wave Alert: देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक भीषण लू (Heat Wave) चलने का अलर्ट जारी किया है। बांदा जैसे शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उत्तर भारत में 'आग' बरसा रहा सूरज 

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी का आलम ये है कि दिन के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन सभी जगह आने वाले 3 दिनों तक ऐसे ही लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, 28 अप्रैल के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है, जो थोड़ी राहत की खबर है।

पूर्वोत्तर में आंधी-बारिश का कहर जारी

एक ओर जहां उत्तर भारत तप रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है। IMD के मुताबिक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की गति 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे कहीं-कहीं बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। इसके अलावा, झारखंड और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

भीषण गर्मी को लोगों को सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। हाइड्रेशन रहे, यानी पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी और ओआरएस (ORS) का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। अगर चक्कर आना, तेज सिरदर्द या जी मिचलाने जैसे हीटस्ट्रोक के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisement

28 अप्रैल को होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी। बिहार में भी अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल, देश के नागरिकों को भीषण गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: क्रिकेट प्रेमियों में IPL का जोश हाई, मेट्रो की टाइमिंग...

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड