Advertisement

अपडेटेड 2 June 2025 at 17:02 IST

हाथरस: 200 गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियां, भीषण गर्मी से बचने के लिए युवाओं को दिए कैप

राही फाउंडेशन ने हाथरस के सासनी गरीब और जरूरतमंद 200 महिलाओं को साड़ियां और युवाओं को धूप से बचने किए 200 कैप का वितरण किया है।

Reported by: Digital Desk
Follow: Google News Icon
Advertisement
 Rahi Foundation
Rahi Foundation | Image: Rahi Foundation

हाथरस: भीषण गर्मी के इन दिनों में सिर न तपे इसलिए हाथरस के सासनी गांव में एक अनूठे तरह का कार्यक्रम हुआ। उद्यमी रेणुका डंग और समाजसेवी अभिषेक मेहरोत्रा ने राही फाउंडेशन के अंतर्गत 200 कैप और 200 साड़ियों का वितरण किया। 200 निर्धन और जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां और 200 युवाओं को गर्मी से बचाव के लिए कैप वितरित की गई।

ये तो पशु प्रवृति है कि आप आप ही चरे,               
वही मनुष्य है, जो कि मनुष्य के लिए मरे।

ये उद्गार विशिष्ट अतिथि अभिषेक मेहरोत्रा के है। उन्होंने आगे कहा कि ये साड़ियां वितरित करने का कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान के लिए है, उनके अभिनंदन के तौर पर है। आज का कार्यक्रम महिला और युवा सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायी कार्य है इससे समाज के बाकी वर्गों को भी प्रेरणा मिलेगी।

अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया- डॉ रेणुका डंग

मुख्य अतिथि डॉ रेणुका डंग ने कहा कि हम हजार वर्ष पूर्व भटके, बेटियों को पढ़ाना छोड़ दिया, बोझ समझा जाने लगा, मुगलों के डर के कारण, हमारे यहां तो रात में श्मशान भी नहीं जाते थे लेकिन डर के कारण शादियां रात में होने लगी थीं। अहिल्याबाई होल्कर, सावित्रीबाई फूले जैसी महान समाजसेविका, वीरांगनाएं आईं जिन्होंने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए भारतीय संस्कृति के गौरव को फिर से उठाने का उदाहरण पेश किया।

कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण- डॉ रेणुका डंग

महिला सशक्तिकरण का उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पूरे विश्व को दिया है। देश विकसित होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है लेकिन ये इसलिए हो रहा है क्योंकि आधी आबादी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही है। इसलिए जो जरूरतमंद महिलाएं हैं, उनका साथ देने की जरूरत है। उनको सशक्त करने की जरूरत है और राही फाउंडेशन सासनी, हाथरस में लगातार इस काम को अंजाम दे रहा है।

राही फाउंडेशन महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए करता है काम

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्य होने से समाज में जोश का संचार होता है। इसके साथ ही पूरे समाज में एकता का भाव भी पैदा होता है। कार्यक्रम की संयोजक सुषमा गुप्ता ने कहा कि राही फाउंडेशन अपनी स्थापना से ही महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करते आया है। ये कार्यक्रम भी उसी कड़ी में है। इस अवसर पर अनिल दीक्षित ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन राही फाउंडेशन के ट्रस्टी धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।

इसे भी पढ़ें: जौ या चना… बच्चों के लिए फायदेमंद रहेगा कौन सा सत्तू? ये हैं दोनों के फायदे

पब्लिश्ड 2 June 2025 at 16:53 IST