Uttar Kumar Arrested: फेमस हरियाणवी डायरेक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए यौन शोषण के आरोप; CM आवास के बाहर सुसाइड करने पहुंची थी

हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttar Kumar arrested
उत्तर कुमार गिरफ्तार | Image: FB-Uttar kumar

Uttar Kumar Arrested: हरियाणवी फिल्मों के फेमस निर्देशक और निर्माता उत्तर कुमार को पुलिस ने यौन शोषण मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सोमवार को की गई। उत्तर कुमार के खिलाफ जून में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

गाजियाबाद पुलिस ने अभिनेत्री से यौन शोषण के आरोपी फिल्म डायरेक्टर उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया है। सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर पुलिस ने उसके फार्महाउस पर दबिश दी और सोते हुए ही उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर गाजियाबाद ले जाया गया। 

पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह की कोशिश की

6 सितंबर को यानी 9 दिन पहले कार्रवाई न होने पर पीड़ित एक्ट्रेस ने लखनऊ में CM आवास पर पहुंचकर सुसाइड की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया था। पीड़िता ने 2020 में हरियाणवी एल्बम में उत्तर कुमार के साथ काम किया था। उसके बाद से पीड़िता ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। 

पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह का प्रयास किया तो, इसके बाद पुलिस ने शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच एसीपी इंदिरापुरम को सौंपी थी, लेकिन बाद में जांच एसीपी इंदिरापुरम को स्थानांतरित कर दी गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामले से जुड़े साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। इसके बाद सोमवार को आरोपी उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

फिल्म धाकड़ छोरा से मिली थी पहचान

उत्तर कुमार एक ऐसे कलाकार हैं जिनका नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित दिल्ली में काफी फेमस हैं। उत्तर कुमार को फिल्म धाकड़ छोरा 2004 ने इतना प्रसिद्ध किया कि आज इस फिल्म के नाम से इस कलाकार को जाना जाता है। धाकड़ छोरा एक ऐसी फिल्म जिसने फिल्म उद्योग सहित मीडिया जगत में भूचाल ला दिया था। साढ़े चार लाख में बनी इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुऐ तकरीबन साढ़े आठ करोड़ रूपये कमाऐ। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उत्तर कुमार को बुलंदियों तक ला दिया। उत्तर कुमार फेमस एक्टर हैं। जिनकी वीडियो पर 170  मिलियन से भी ज्यादा व्यू मिलते हैं।

यह भी पढ़ें : 22 या 23 सितंबर... कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड