Haryana: एक ऑपरेशन और 3 अलग-अलग टीमें, नूंह में लॉरेंस गैंग के 2 दो शूटर्स एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की टीम ने हरियाणा के नूंह में जाकर दो शार्प शूटर्स को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शार्प शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जाते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two Bishnoi gang shooters arrested
लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए। | Image: R Bharat/ANI

Lawrence Bishnoi gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की टीम ने हरियाणा के नूंह में जाकर दो शार्प शूटर्स को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शार्प शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जाते हैं। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, क्योंकि मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी थी।

जानकारी मिली है कि रोहतक के एक बड़े मामले में लॉरेंस गैंग के ये शूटर्स वांछित था। पुलिस को दोनों शूटर्स की लोकेशन को लेकर सूचना मिली थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम एसटीएफ और नूंह पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपेशन शुरू किया था।

नूंह में गिरफ्तार लॉरेंस गैंग के शार्ट शूटर्स (Image: Republic)

हरियाणा के नूंह में सदर थाना के अंतर्गत गांव पल्ला के पास पुलिस टीम ने दोनों शार्प शूटर्स को घेर लिया था। इस दौरान मुठभेड़ होने लगी थी। पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटरों को गोलीबारी के बाद हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि शूटर्स के पैर में गोली लगी है और फिलहाल नूंह के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या चूहे के काटने से हुई दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की मौत?

Advertisement
Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड