क्या चूहे के काटने से हुई दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की मौत? पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था और रात को इस टिन शेड में नशे की हालत में सो गया था। इस शेड में उसका साथी राजेश उर्फ सोनू भी सो रहा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Police
Delhi Police | Image: PTI

जतिन शर्मा

Delhi News: दिल्ली पुलिस को सोमवार सुबह जैतपुर इलाके में टायर पंक्चर की दुकान के अंदर एक शख्स की लाश पड़े होने की कॉल मिली थी। मृतक कि होठ, आंखों और हाथ पर चोट के निशान थे।

मृतक की पहचान गोपाल गुप्ता के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 48 साल बताई जा रही है। जो एक सिक्योरटी एजेंसी के लिए सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था। और फिलहाल मीठापुर चौक पर ट्रैफिक मार्शल के तौर पर तैनात था।

शराब पीने का आदी था मृतक

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था और रात को इस टिन शेड में नशे की हालत में सो गया था। इस शेड में उसका साथी राजेश उर्फ सोनू भी सो रहा था।

मृतक के शरीर पर चूहों के कुतरने के निशान

Advertisement

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में ये हत्या का मामला नहीं लग रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान चूहों के कुतरने के है।

मृतक के दोस्त के बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं- पुलिस

पुलिस के मुताबिक लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। और मृतक के दोस्त के बयान भी दर्ज किए जा रहे है। जिसके बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें : देर ही सही शुभमन से प्यार करने का इनाम तो मिला, सुपर फैन ने की ये डिमांड

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड