हरियाणा खेल विभाग ने जारी किया 2025-26 का खेल कैलेंडर : खेल मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियाणा खेल विभाग ने वर्ष 2025-26 में होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Haryana Sports Minister Gaurav Gautam
Haryana Sports Minister Gaurav Gautam | Image: X- @GauravgGautam

हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियाणा खेल विभाग ने वर्ष 2025-26 में होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के जरिए खिलाड़ियों को पहले से ही प्रतियोगिताओं की जानकारी मिलेगी और वे प्रतियोगिताओं की अच्छे ढंग से तैयारी कर पाएंगे। खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने उपरांत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे।

हरियाणा खेल विभाग ने जारी किया 2025-26 का खेल कैलेंडर

खेल मंत्री ने बताया कि 16 से 18 मई 2025 तक राज्य स्तरीय अखाड़ा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से 6 से 8 जून तक स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 20 से 22 जून तक सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ, 4 से 6 जुलाई तक स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता और 18 से 20 जुलाई तक स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

18 से 28 सितंबर तक सीएम कप प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

इसके अलावा 1 से 3 अगस्त तक स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता, 22 से 24 अगस्त तक स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता, 5 से 7 सितंबर तक स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता, 18 से 28 सितंबर तक सीएम कप प्रतियोगिता और 10 से 12 अक्टूबर तक स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता और 24 से 26 अक्टूबर तक स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, 7 से 9 नवंबर तक स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता, 20 से 25 नवंबर तक मिल्खा सिंह मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता, 21 से 23 नवंबर तक स्टेट रग्बी प्रतियोगिता, 12 से 14 दिसंबर तक स्टेट इंटर नर्सरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

2 मार्च को फरीदाबाद मैराथन का आयोजन

Advertisement

उन्होंने बताया कि 2 से 4 जनवरी, 2026 तक इंटर डिपार्टमेंट स्टेट खेल प्रतियोगिता, 23 से 26 फरवरी तक गुरुग्राम मैराथन और 2 मार्च को फरीदाबाद मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले के आतंकियों की पहचान करने वाली महिला से NIA ने की पूछताछ

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड