अपडेटेड 31 July 2024 at 22:14 IST

Haryana: जींद में 800 किलोग्राम गांजा हुआ जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से धान की आड़ में गांजा तस्करी कर लाया जा रहा था, जिसकी नरवाना टोहाना तथा आसपास के इलाकों में आपूर्ति की जानी थी।

Follow : Google News Icon  
Haryana news in hindi 800 kg ganja seized in Jind one smuggler arrested
जींद में 800 किलोग्राम गांजा हुआ जब्त | Image: PTI/file

हरियाणा के जींद में पुलिस ने धान की आड़ में तस्करी कर लाया गया 800 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुंदरपुरा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली से गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से धान की आड़ में गांजा तस्करी कर लाया जा रहा था, जिसकी नरवाना टोहाना तथा आसपास के इलाकों में आपूर्ति की जानी थी।

अधिकारी ने बताया कि...

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान मिर्चपुर गांव के रहने वाले सोमबीर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से हिसार जिले के ओडका गांव में रह रहा है। किसी को संदेह न हो इसलिए उसने टैक्टर ट्रॉली में धान के नीचे गांजा के 32 कट्टे छिपाए थे, जिसे नरवाना के अलावा टोहाना तथा हिसार इलाके में बेचा जाना था।

पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी धान की आड़ में गांजा छत्तीसगढ़ से तस्करी कर लाया था, जिसे नरवाना, टोहाना, हिसार इलाके में बेचा जाना था। उन्होंने बताया कि आरोपी से गिरोह के बारे मे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - Uttar Pradesh: चीनी नागरिक की जमानत याचिका खारिज, धोखाधड़ी का आरोप

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 22:14 IST