Haryana: नूंह में लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में एक लड़की का अपहरण करने तथा उसके साथ बलात्कार करने के दो आरोपी युवकों का ग्रामीणों ने सिर मुंडवा दिया और इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Haryana: नूंह में लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार | Image: X

हरियाणा के नूंह में एक लड़की का अपहरण करने तथा उसके साथ बलात्कार करने के दो आरोपी युवकों का ग्रामीणों ने सिर मुंडवा दिया और इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि…

स्थानीय लोगों ने बताया कि नूंह जिले के एक गांव के मूल निवासी इरफान और फरदीन अक्सर निकटवर्ती गांव की लड़कियों को परेशान करते थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बुधवार की सुबह जब वह अपने घर में अपनी मां के साथ सो रही थी, तब दोनों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

इसने बताया कि पीड़िता की शिकायत में कहा गया है, ‘‘दोनों मेरे घर में घुस आए। उन्होंने चाकू की नोंक पर मेरा अपहरण कर लिया और उन्होंने मेरे साथ बलात्कार किया।’’ पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी नग्न अवस्था में तस्वीरें भी खींचीं और वीडियो भी बनाया।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके सिर मुंडवा कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें - पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने किस भारतीय को बताया लंबी रेस का घोड़ा?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड