अपडेटेड 28 March 2025 at 23:42 IST
Haryanvi Song: हरियाणा को मिला अपना राज्य गीत 'जै-जै हरियाणा....', विधानसभा में लॉन्च
हरियाणा विधानसभा में पहली बार हरियाणा राज्य गीत बजाया गया है, जिससे पूरे सदन में गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- भारत
- 3 min read

Haryana State Song : हरियाणा बजट सत्र का 28 मार्च को 12वां और आखिरी दिन रहा, इस दिन हरियाणा विधानसभा में पहली बार हरियाणा राज्य गीत बजाया गया है, जिससे पूरे सदन में गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश को अपनी अलग पहचान देने वाले इस गीत के लिए सभी विधायकों और जनता को बधाई दी गई।
राज्य गीत को लेकर सरकार का मानना है कि यह गीत हरियाणा की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को दर्शाएगा और लोगों में राज्य के प्रति गर्व की भावना को मजबूत करेगा। हरियाणा विधानसभा में राज्य गीत की गूंज के साथ प्रदेश ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर में एक नया अध्याय जोड़ लिया है। राज्य विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को ध्वनिमत के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
2.80 करोड़ लोगों के लिए प्रेरणादायी गाना- CM सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीत के निर्माण में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य के 2.80 करोड़ लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह गीत हरियाणा की प्रगति, विकास और मूल्यों को दर्शाता है तथा संवेदनशीलता, कड़ी मेहनत और यहां की धरती के प्रति निष्ठा का संदेश देता है। सैनी ने राज्य गीत के लिए भी राष्ट्रगान के समान दिशानिर्देश बनाए जाने का सुझाव दिया।
इस प्रस्ताव को सबसे पहले पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में पेश किया था। सैनी ने बताया कि सदन में यह गीत बजाया गया और सदस्यों के सुझावों को अंतिम संस्करण में शामिल किया गया, जिसे अब आधिकारिक रूप से अपना लिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा 1966 में एक अलग राज्य बना था, लेकिन अभी तक इसका कोई आधिकारिक राज्य गीत नहीं था।
Advertisement
CM सैनी ने विनेश फोगाट के सामने रखे तीन ऑप्शन
इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने जुलाना की कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट ( Vinesh Phogat ) के लिए बड़ी घोषणा की है। पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से वंचित रह गई फोगाट के लिए सरकार ने ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने अगस्त 2024 में ही विधानसभा में की थी और वो अपने वादे पर खड़े उतरे। CM सैनी करोड़ों के पुरस्कार चुनने के लिए विनेश फोगाट को तीन विकल्प दिए।
CM नायब सैनी ने मंगलवार को घोषणा की कि हरियाणा कैबिनेट ने पहलवान से नेता बनी विनेश फोगाट को राज्य की खेल नीति के अंतर्गत ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला किया है। सैनी ने विनेश फोगाट के सामने रखे इनाम के तीन ऑप्शन रखे हैं। हरियाणा सरकरा ने कहा कि राज्य की खेल नीति तीन प्रकार के लाभ प्रदान करती है जिसमें चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ग्रुप ए की सरकारी नौकरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(HSVP) का प्लॉट देना शामिल है। तीनों में विनेश को जो स्वीकार है वो बता दें।
Advertisement
कांग्रेस से घटिया कोई सरकार नहीं-महावीर फोगाट
विनेश फोगाट के लिए हरियाणा सरकार द्वारा इनाम की घोषणा पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर सिंह फोगाट ने कहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सराहनीय काम किया है। जो वादे किए थे आज उन्हें पूरा कर रहे हैं। यह बड़ी खुशी के बाद है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने खिलाड़ियों को कभी मैट तक नहीं दी। कांग्रेस से घटिया कोई सरकार नहीं थी। हुड्डा की 10 साल तक राज्य में सरकार रहीं मगर खिलाड़ियों को कभी सम्मान नहीं दिया। गीता-बबीता को भी जो वादे किए थे वो कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 28 March 2025 at 23:23 IST