Earthquake: जब 7.3 की तीव्रता से मच रही थी तबाही, तो ये शख्स भागा नहीं; कैद करता रहा खौफनाक मंजर; अब दुनिया भर में हुआ VIRAL
बैंकॉक और म्यांमार में आए भयानक भूकंप ने तबाही मचा दी, खौफनाक मंजर के दौरान भागने की बजाय एक शख्स ने इसे कैमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो वायरल हो रही है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Earthquake Viral Video : बैंकॉक और म्यांमार में आए भयानक भूकंप ने दोनों देशों में आज जबरदस्त तबाही मचाकर रख दी। रिक्टर स्केल पर 7.3 की तीव्रता से आए इस भूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड के कई हिस्सों को हिलाकर रख दिया। भूकंप के झटकों ने शहरों को हिलाकर रख दिया और कई इमारतें गिर गईं, लोग भागने लगे और सड़कों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, एक शख्स ने इस खौफनाक मंजर के दौरान भागने की बजाय उसे कैमरे में कैद कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि, इस व्यक्ति ने भागने के बजाय, खतरनाक मंजर को कैद कर लिया और अब यह वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गया है। भयानक भूकंप के दौरान इमारत के बीचों बीच खड़े इस व्यक्ति की हिम्मत की तारीफ हो रही है।
ऊपर से गिर रहा था मलबा, VIDEO बनाता रहा व्यक्ति
इस व्यक्ति ने उस स्थिति को रिकॉर्ड किया जब, हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था, उसे पता था कि जिस बिल्डिंग में वो खड़ा है, वो किसी भी वक्त गिर सकती है, क्योंकि ऊपर से टूटता मलबा साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमारत ऊपर से टूट रही है, मलबा भी ऊपर से नीचे गिर रहा है, ऐसे भयानक मंजर में खुद को खड़े रखना और विश्वास रखना कि वह सुरक्षित रहेगा और ये रिकॉर्डिंग भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसी तरह और भी कई वीडियो वायरल हो रही है जिसमें लोगों ने अपनी आंखों के सामने देखा कि उस वक्त भूकंप कितना खतरनाक था।
आंखों से देखा भूकंप का भयावह मंजर- भारतीय नागरिक
इसी तरह म्यांमार में रहने वाले भारतीय नागरिक रविंदर जैन ने बताया कि जब भूकंप आया, वह इंडिया सेंटर में थे, जो चौथी मंजिल पर स्थित था। इमारत के झूलने के बाद लोग डर से चीखने लगे और नीचे जाने की कोशिश करने लगे। रविंदर ने अपनी आंखों से इस भयावह मंजर को देखा और सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया।
Advertisement
दीवारें फट रही थी, सायरन की आवाजें…- मानवी तनेजा
इसी तरह, बैंकॉक में भी भारतीय मॉडल मानवी तनेजा ने बताया कि जब भूकंप आया, वह होटल के कमरे में सोने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें दीवारें फटती दिखीं और सायरन की आवाजें आईं। मानवी ने कहा कि यह दृश्य इतना भयावह था कि वह इससे बाहर निकलने की बजाय उसे कैद करती रही।
बैंकॉक और म्यांमार में आए इस भूकंप के बाद स्थानीय लोग और भारतीय नागरिक बहुत डर में थे। भारत सरकार ने म्यांमार और थाईलैंड में अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, भारतीय दूतावास ने बताया कि बैंकॉक में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं।