'डंकी रूट' से सफर कराने वालों पर हरियाणा CM का एक्शन, एजेंटों की पहचान कर होगी कड़ी कार्रवाई

डंकी रूट से सफर कराने वाले एजेंसियों के खिलाफ हरियाणा सीएम ने सख्ती से कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nayab singh saini
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी | Image: ANI

अमेरिका से निर्वासित किए गए करीब 200 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान 5 फरवरी को भारत पहुंची। इन निर्वासित भारतीयों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि राज्य के युवाओं को अवैध मार्गों से विदेश भेजने में शामिल ट्रैवल एजेंटों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने इश मामले में कहा, "राज्य सरकार ने विदेश में रोजगार के अवसर तलाशने वाले नागरिकों के लिए पहले से ही उचित तंत्र स्थापित किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी भी तरह से धोखाधड़ी का शिकार न हों।"

निर्वासित भारतीयों का पहला जत्था आया भारत

बता दें, पिछले हफ्ते एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस लाया, यह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा निर्वासित भारतीयों का पहला ऐसा जत्था था।

सबसे ज्यादा हरियाणा और पंजाब के थे लोग

इन निर्वासितों में से 33-33 हरियाणा और गुजरात से, 30 पंजाब से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से थे। हरियाणा के कई लोगों ने बेईमान ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगे जाने के बाद अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

डुंकी रूट से विदेश भेजने वाले एजेंट पर होगा एक्शन

फरीदाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य के युवाओं को अवैध ('डुंकी') रास्तों से विदेश भेजने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार अवैध अप्रवास को सख्ती से नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक कानून लाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित कानून आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा।

इस बीच, सैनी ने फरीदाबाद में चल रहे 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के दौरान एक पर्यटक परिसर में राज्य सरकार की ओर से दोपहर के भोजन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के अलावा हरियाणा के कई मंत्री, राज्य के भाजपा विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाकर ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: भारत के इतिहास में पहली बार दिल्ली-NCR के हर राज्य में BJP सरकार, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिखा राजनीति का नया अध्याय

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड