भारत के इतिहास में पहली बार दिल्ली-NCR के हर राज्य में BJP सरकार, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिखा राजनीति का नया अध्याय

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव में जीत के साथ पहली बार BJP केंद्र समेत दिल्ली और एनसीआर के सभी राज्यों में बीजेपी की सरकार है।

BJP in Centre Delhi and NCR States UP Haryana Rajasthan.
केंद्र, दिल्ली समेत एनसीआर के राज्यों में बीजेपी सरकार। | Image: Republic

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के साथ करीब 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी कर रही है। बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनीव में जीत के बाद पीएम मोदी ने जनता का धन्यवाद किया और फिर कहा कि दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, कोई ऐसा वर्ग नहीं, जहां कमल ना खिला हो। हर भाषा बोलने वालों ने हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाया है।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार दिल्ली-NCR के हर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है। राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे हर पड़ोसी राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। ये बहुत ही सुखद संयोग है। इस एक संयोग से दिल्ली और पूरे NCR में तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली में चुनाव का ट्रेंड क्या रहा है और इस दौरान दिल्ली के सटे राज्यों में किसकी सरकार रही है।

दिल्ली चुनाव का ट्रेंड

1993-1998: BJP का शासन
1998-2013: कांग्रेस का शासन (शीला दीक्षित)
2013-2023: AAP का शासन (अरविंद केजरीवाल)

दिल्ली समेत NCR के राज्यों में बीजेपी की सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही पहली बार केंद्र और दिल्ली समेत एनसीआर के सभी राज्यों में एक ही सरकार है। बता दें, 2025 के चुनाव में जीत के साथ ही केंद्र, दिल्ली और एनसीआर के राज्यों में बीजेपी की सरकार है। इसका मतलब ये है कि दिल्ली समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार विकास का रास्ता बनाएगी।

Advertisement

हरियाणा-यूपी और राजस्थान के साथ ही बीजेपी की सरकार

बता दें, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, हरियाणा में नायब सिंह सैनी, राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार है। हालांकि, दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है, लेकिन यहां का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका अबतक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत के गौरवशाली इतिहास में पहली बार केंद्र के साथ-साथ दिल्ली और सटे राज्यों में बीजेपी की सरकार है।

1985 में केंद्र और NCR के राज्यों में थी एक ही सरकार

इससे पहले 1985 में ऐसा हुआ था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और इसके साथ ही NCR के राज्यों में भी उन्हीं की सरकार थी। दरअसल, दिसंबर 1984 में चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस पार्टी को इंदिरा गांधी की मौत की वजह से सहानुभूति वोट उम्मीद से कहीं ज्यादा मिले थे। इस चुनाव में कांग्रेस 400 से अधिक सीट लेकर आई और राजीव गांधी को पीएम बनाया गया।

Advertisement

1985 में देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में यूपी और राजस्थान भी शामिल था। हरियाणा में 1982 में ही चुनाव हुआ था और कांग्रेस को जीत मिली थी। इस तरह 1985 में केंद्र और एनसीआर के राज्यों में एक ही पार्टी की सरकार बनी थी।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Results: आतिशी से अलका लांबा तक, दिल्ली चुनाव में महिला उम्मीदवारों की कैसी परफॉर्मेंस? BJP से कौन-कौन जीता?

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड