Lado Laxmi Yojana: महिलाओं के खाते में हर माह आएंगे 2100 रुपये, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान, जानिए कब से होगा लागू

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान कर दिया है। योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह 2100 रुपये आएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naib Singh Saini
CM नायब सिंह सैनी | Image: ANI

हरियाणा की महिलाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को प्रदेश की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी। सीएम ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने की तारीख की घोषणा कर दी। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह 2100 रुपए आएंगे। कैबिनेट बैठक में सीएम सैनी ने इस योजना पर मुहर लगाया।


हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुवार, 28 अगस्त को एक कैबिनेट बैठक के बाद महिलाओं के कल्याण के लिए नई योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर 25 सितंबर, 2025 को होगी।

लाडो लक्ष्मी योजना कब से होगी लागू

नायब सिंह सैनी ने योजना की घोषणा करते हुए कहा, "आज जो कैबिनेट बैठक हुई है और एक एजेंडा को लेकर हुई है ये बहुत महत्वपूर्ण हैं कि हमारी सरकार महिलाओं के प्रति बड़ी गंभीरता से काम कर रही है। इसी कड़ी में हमने महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती से यानी 25 सितंबर से इस योजना का शुभांरम होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।"

किन-किन को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत राज्य की सभी 13 साल से उम्र की लड़कियों और महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। महिलाएं चाहें शादीशुदा विवाहित हो या अविवाहित सभी के खाते में हर महीने 2100-2100 रुपये भेजे जाएंगे। सीएम सैनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा,जिनके परिवार की सालाना कमाई 1 लाख रुपए से भी कम है।  आगे चलकर अन्य आय वर्ग वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

Advertisement


इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। सरकार का यह कदम हरियाणा में महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस योजना का हरियाणा महिलाएं लंबे समय से इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़ें: 'संभल में मंदिर के सबूत, सिर्फ 15% हिंदू परिवार बचे', रिपोर्ट में खुलासा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड