हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Haryana Chief Minister Naib Singh Saini meets Prime Minister Modi
Haryana Chief Minister Naib Singh Saini meets Prime Minister Modi | Image: X- @NayabSainiBJP

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही सैनी ने केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी।

समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा में किए जा रहे व्यापक विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि राज्य की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं लागू करके सफल प्रयास कर रही है।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सैनी ने इस महीने की शुरूआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए भी मोदी को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को अब केंद्र की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आम लोगों ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनावों में भी यह समर्थन जारी रहेगा, जहां जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कल्याणकारी नीतियों पर फिर से मुहर लगाएगी।

Advertisement

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास को और आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में हवाई, रेल और सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे निवेशकों और स्थानीय निवासियों दोनों को आधुनिक बुनियादी ढांचे का लाभ मिल सके, इससे हरियाणा को देश के सबसे बड़े निवेश केंद्र के रूप में तेजी से उभरने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 300 रुपये में वारदात को तैयार रोहिंग्या, 800 को ट्रेनिंग दे रहा ISI

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड