हरियाणा कैबिनेट की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला
जींद जिले के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हाल में विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था।
- भारत
- 1 min read

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को घोषणा की कि हरियाणा कैबिनेट ने पहलवान से नेता बनी विनेश फोगाट को राज्य की खेल नीति के अंतर्गत ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला किया है।
सैनी ने कहा कि राज्य की खेल नीति तीन प्रकार के लाभ प्रदान करती है जिसमें चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, ग्रुप ‘ए’ के तहत एक उत्कृष्ट खिलाड़ी (ओएसपी) की नौकरी और एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) का प्लॉट देना शामिल है।
जींद जिले के जुलाना से कांग्रेस विधायक फोगाट ने हाल में विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मामले पर विचार करते हुए कैबिनेट ने उनके मामले को अपवाद के रूप में लिया और नीति के तहत लाभ देने का फैसला किया। चूंकि फोगाट अब विधायक हैं इसलिए सरकार उनसे पूछेगी कि वह कौन से लाभ लेना चाहती हैं।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर शतक के लिए तड़पते रह गए, शशांक सिंह ने एक गेंद खेलने नहीं दिया, आखिरी ओवर में गजब ड्रामा