Haryana: रोहतक में सूटकेस में महिला का मिला शव, पुलिस ने दी जानकारी

हरियाणा के रोहतक जिले में सांपला बस अड्डे के पास शनिवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Haryana: रोहतक में सूटकेस में महिला का मिला शव, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

हरियाणा के रोहतक जिले में सांपला बस अड्डे के पास शनिवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला रोहतक के विजय नगर की निवासी थी और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी। कुछ राहगीरों ने सूटकेस देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सांपला थाने के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में हुई इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। हुड्डा ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह से हत्या करना और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद तथा चौंकाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है, इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि..

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अगर ऐसी कोई घटना होती है तो सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस दुखद घटना से एक बार फिर यह उजागर हो गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - Surya Puja: सूर्य देव को जल चढ़ाते वक्त 108 बार बोलें ये मंत्र, जानें

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड