Haryana: दो दिन से लापता बैंक कर्मी का शव जलघर के टैंक से बरामद

हरियाणा के भिवानी में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा में कार्यरत क्लर्क का शव जलघर के टैंक से बरामद किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Body of a bank employee missing for two days recovered from a water tank
Representational | Image: PTI

हरियाणा के भिवानी में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा में कार्यरत क्लर्क का शव जलघर के टैंक से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पतराम गेट क्षेत्र के रहने वाले मनीष (40) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिन से लापता था।

उन्होंने बताया कि मनीष का शव तोशाम बाईपास स्थित डाबर जलघर के टैंक से बरामद किया गया और उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी वहीं पास में खड़ी मिली। अधिकारियों ने बताया कि मनीष दो बच्चों का पिता था। उन्होंने बताया कि मृतक के मामा ने तीन मार्च अपराह्न साढ़े तीन बजे मनीष के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मनीष अनाज मंडी स्थित पीएनबी की शाखा में बतौर क्लर्क कार्य करता था और तीन मार्च को स्कूटी लेकर निकाला था लेकिन घर नहीं लौटा।

मामले की जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि बुधवार शाम को डाबर कॉलोनी के जलघर टैंक में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शव की पहचान लापता बैंक कर्मी मनीष के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजन को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें: 'देश से बढ़कर कुछ नहीं...' शमी ने रमजान में पिया पानी तो कट्टरपंथियों को लगी मिर्ची, कोच ने मौलानाओं को धो डाला

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड