'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची और लाला को माल...', हरभजन सिंह ने खोली AAP की पोल

Harbhajan Singh Controversy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को एक बार फिर 'गद्दार; कहा गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि पंजाब की राज्यसभा सीटें बेची गई थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Harbhajan Singh
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह | Image: AP

Harbhajan Singh Controversy: राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद कुछ लोगों ने हरभजन के घर के बाहर 'गद्दार' लिख दिया था, जिसको लेकर खूब बवाल भी मचा था। 

अब उसी मामले ने एक नया तूल पकड़ लिया है। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा 'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने में बेची थी। अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से। दरअसल,  हरभजन ने एक ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा 'मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा । आम लोग तो ऐसे काम नहीं करते। किसने निर्देश दिए थे पार्टी लोग को यह सब काम करें।

गद्दार के टैग पर भज्जी का पलटवार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने हरभजन सिंह से सवाल किया आपके जमीर की कीमत कितनी लगाई आपने?? इसे जवाब में सिंह ने जवाब दिया 'सही समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा और मैं आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी। अपनी जबान क्यों गंदी करू मैं।

आगे उन्होंने कहा 'मुझे गद्दार कहने वालों पहले अपने लोगों से पूछो पंजाब की राज्य सभा सीट कितने में बेची थी। अगर ना बताए तो मैं आपको बताऊंगा किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से, और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुँचाने के लिए पंजाब को लूट खाकर गए।

Advertisement

ईमानदारी से खुद से पूछिए - ED का डर तो नहीं

एक अन्य जब इसी मामले में हरभजन सिंह से सवाल किया, तो उन्होंने जवाब में लिखा 'दीदी राजनीतिक पार्टी ही थी, जिसने मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा। आम लोग तो ऐसे काम नहीं करते। पार्टी के लोगों को ऐसा करने के निर्देश किसने दिए । इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है 20 साल देश का नाम ऊँचा किया खेल कि मैदान में  और आपके लोगों को लगता है वो कोई टैग लाए तो वो लगा रहेगा। वो सिर्फ़ उनकी घटिया सोच दर्शाती है।'

7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने। अप्रैल 2026 में जब आम आदमी पारी (AAP) में बड़ी फूट पड़ी तो उन्होंने राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल समेत 7 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, HC ने दी इजाजत; -80 डिग्री तापमान पर रखा जाएगा शव

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड