Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, HC ने दी इजाजत; -80 डिग्री तापमान पर रखा जाएगा शव

Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा में अब भोपाल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगर दूसरा पोस्टमार्टम करवाया जाता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा। कोर्ट ने AIIMS के डायरेक्टर को निर्देश दिया है।

Follow : Google News Icon  
Twisha Sharma Death Mystery
ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, HC ने दी इजाजत | Image: Social media

Twisha Sharma Death Mystery: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की है। मामले हाई प्रोफाइल होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद कहा था कि हम परिवार के साथ खड़ें है। उन्हें न्याय दिलाने में हर सहयोग करेंगे और ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI जांच की सिफारिश की।

अब इस हाई प्रोफाइल मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। पिछले कई दोनों से ट्विशा के परिवर वाले शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम करवाने की सिफारिश करते हैं। अब इस मामले में भोपाल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगर दूसरा पोस्टमार्टम करवाया जाता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा। कोर्ट ने AIIMS के डायरेक्टर को निर्देश दिया है।

शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, HC ने दी इजाजत

ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने की इजाजत देते हुए कोर्ट ने कहा 'अगर दूसरा पोस्टमार्टम करवाया जाता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा। AIIMS के डायरेक्टर को निर्देश दिया जाता है कि वे विशेषज्ञों की एक टीम बनाएं, जो राज्य सरकार द्वारा आयोजित फ्लाइट से भोपाल आ सकें।'

कोर्ट ने आगे कहा 'यह आदेश डायरेक्टर तक पहुंचाया जाना है। इसलिए कोई सख़्त समय-सीमा तय करना उचित नहीं होगा। इसलिए, याचिका को इस निर्देश के साथ मंज़ूर किया जाता है कि भोपाल में पोस्टमार्टम जल्द से जल्द किया जाए, और रिपोर्ट जल्द से जल्द एक सीलबंद लिफ़ाफ़े में जांच एजेंसी को सौंप दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी रिपोर्ट में शामिल हो।'

Advertisement

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच

ट्विशा शर्मा के परिवारों की मांग को मानते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश की है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह विभाग ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं।

कब हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत?

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत 12 मई की देर रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में हुई थी। ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही थी। हालांकि, उनके परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कोलकाता में सायनी घोष और अभिषेक बनर्जी के साझा संपत्ति की अटकलों पर बड़ा अपडेट, TMC सांसद ने बताई सच्चाई; कहा- सत्यमेव जयते, जानिए पूरा मामला

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड