79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाला किले पर बिखरी वीरता की चमक, समारोह का मुख्य आकर्षण होगा 'ऑपरेशन सिंदूर'

Independence Day : आज जब तिरंगा आसमान में लहराएगा, तो ये सिर्फ आजादी के 79 साल पूरे होने का जश्न नहीं होगा, बल्कि उस सफर का भी सम्मान होगा, जिसने हमें एक मजबूत और आत्मनिर्भर देश बनाया।

Follow : Google News Icon  
happy independence day 2025 On the 79th Independence Day the glow of valor spreads at Red Fort
79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाला किले पर बिखरी वीरता की चमक | Image: X

India Independence Day : भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अब से थोड़ी देर बाद राजधानी नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें भारत की आन-बान और शान की तस्वीर दिखेगी। इस बार का स्वतंत्रता दिवस ना केवल खास होने वाला है, बल्कि कई मायनों में ऐतिहासिक भी होगा।

इस बार का स्वतंत्रता दिवस की थीम 'नया भारत' रखी गई है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के वीर जवानों को सम्मानित किया जाएगा और लाल किला पर करीब 6000 अतिथि इसका गवाह बनेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा स्वच्छता कर्मचारी, लखपति दीदी और कई गांवों के सरपंच भी समारोह में शिरकत करेंगे। देशभर में सेना के बैंड देशभक्ति की धुन सुनाएंगे।

हर साल 15 अगस्त को कुछ ना कुछ खास होता है और 79वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार तिरंगे की शान में सिर्फ परेड ही नहीं, बल्कि वीरता की चमक भी बिखरेगी। 79वें स्वतंत्रता दिवस की थीम देशभक्ति पर केंद्रित है और समारोह का मुख्य आकर्षण 'ऑपरेशन सिंदूर' होगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा की। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में 'ऑपरेशन सिंदूर' की झलक दिखेगी।

36 वायुसैनिकों को वीरता पुरस्कार

प्रधानमंत्री के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने में शामिल तीनों सेना के करीब 15 अधिकारी बैठे नजर आ सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ध्वजारोहण के तुरंत बाद वायु सेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टरों से फूलों की वर्षा की जाएगी। एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज के साथ और दूसरा 'ऑपरेशन सिंदूर' को दर्शाने वाले ध्वज के साथ दिखाई देगा। वहीं ऑपरेशन सिंदूर में साहस और अदम्य शौर्य का परिचय देने वाले वायुसेना के कुल 36 वायुसैनिकों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक शौर्य चक्र, 9 वीर चक्र और 26 वायुसेना मेडल (गैलेंट्री) प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement

गूंजेगा 'नये भारत' का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर भारत का संदेश साफ है। लाल किले से 'नये भारत' का संकल्प गूंजेगा और PM मोदी ऑपरेशन सिंदूर और विकसित भारत 2047 का संदेश देंगे। स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर ही छाया रहेगा। इसकी झलक सबसे पहले समारोह के इनविटेशन कार्ड पर देखने को मिली। स्वतंत्रता दिवस के लिए जो निमंत्रण पत्र बनवाया गया, वो ना केवल बेहद खास है, बल्कि नये भारत के संकल्प का संदेश भी दे रहा है।

आज जब तिरंगा आसमान में लहराएगा, तो ये सिर्फ आजादी के 79 साल पूरे होने का जश्न नहीं होगा, बल्कि उस सफर का भी सम्मान होगा। जिसने हमें एक मजबूत और आत्मनिर्भर देश बनाया। यह दिन हमें गर्व भी देता है और जिम्मेदारी भी, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इस आजादी को और मजबूत बना सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें: जश्न-ए-आजादी में डूबा पूरा देश, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से PM Modi लगातार 12 बार तिरंगा फहराकर तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड
 

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड