जश्न-ए-आजादी में डूबा पूरा देश, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से PM Modi लगातार 12 बार तिरंगा फहराकर तोड़ेंगे कई रिकॉर्ड
भारत का कोना-कोना 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा के रंगों में रंग गया है। PM Modi लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराकर कई रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 1 min read

देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराएंगे। देश आज आजादी के जश्न में डूबा है और अब से थोड़ी देर बाद ही पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार लाल किले पर झंडा फहराकर और देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी कई रिकॉर्ड बनाएंगे।
हर साल 15 अगस्त को जब भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं, तो वो पल सिर्फ एक रस्म नहीं होता, वो पल देश की ताकत, उसके लोकतंत्र की गहराई और उस नेता की सियासी हैसियत का प्रतीक होता है।
लगातार 12वीं बार गैर-कांग्रेसी पीएम फहराएंगे झंडा
आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे, तो वो ये काम 12वीं बार करेंगे। यह उपलब्धि उन्हें देश के इतिहास में एक खास स्थान दिलाएगी, क्योंकि अब तक कोई भी गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री ऐसा नहीं कर पाया है। नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया।