'संकट से हनुमान छुड़ावै...' हनुमान जयंती पर देश भक्ति में लीन, दिल्ली से उज्जैन तक मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हनुमान भक्त आज एक स्वर में कह रहे हैं- ‘संकट से हनुमान छुड़ावै, मन क्रम वचन ध्यान जो लावै’ जी हां, हनुमान जयंती पर पूरा देश भक्ति में सराबोर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hanuman saved from trouble
हनुमान जयंती 2025 | Image: Pixabay

Hanuman Temples India News: हनुमान भक्त आज एक स्वर में कह रहे हैं- ‘संकट से हनुमान छुड़ावै, मन क्रम वचन ध्यान जो लावै’ जी हां, हनुमान जयंती पर पूरा देश भक्ति में सराबोर है। कहीं घंटियों की गूंज है, कहीं आरती की लौ और कहीं पवित्र डुबकियों की ठंडी छुअन। दिल्ली के मरघट हनुमान और कनॉट प्लेस के प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के बीच गूंजते 'जय बजरंगबली' के जयघोषों ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। वहीं, जामसावली हनुमान मंदिर में भक्तों ने आरती कर आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश की सरयू नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर बजरंगी की आराधना की।

UP: वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश में भी हनुमान जयंती के अवसर पर वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे रहे हैं।

कर्नाटक: कोरांटी हनुमान मंदिर में खास पूजा

कर्नाटक में हनुमान जयंती के अवसर पर कोरांटी हनुमान मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे रहे हैं।

Advertisement

कनॉट प्लेस वाले हनुमान मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मरघट हनुमान मंदिर पहुंच रहे हैं।
 

मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा कड़ी

पूरे देश में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई जाए रही है। इस अवसर पर देश के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकाली जा रही है, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के जोन-3 के डीसीपी जयंत बजबले ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़, इसे देखते हुए जोन-3 में सुरक्षा के लिए व्यापक बंदोबस्त किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : आगरा पुलिस ने मंगवाई 1000 लाठियां...; राणा सांगा पर बयान से भड़का माहौल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड