सात राउंड फायरिंग, एक गोली भी छू नहीं पाई... हनुमान जी ने बचाई टाइगर श्रॉफ की जान, मां आयशा ने बताया BMW कार में कैसे हुआ 'भगवान' का चमत्कार

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनका मानना है कि बेटे की जान हनुमान जी की कृपा से बची है और हनुमान चालीसा में अपार शक्ति है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tiger Shroff Firing Case
हनुमान जी ने बचाई टाइगर श्रॉफ की जान, मां आयशा ने बताया BMW कार में कैसे हुआ 'भगवान' का चमत्कार | Image: Republic

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार,18 अक्टूबर की शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने एक फिर फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए। घटना ने टाइगर श्रॉफ के परिवार और उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया। इस जानलेवा हमले में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर घायल हो गया। अब टाइगर की मां ने बताया कि उनके बेटे की जान हनुमान जी ने बचाई है।

घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इसे भगवान हनुमान जी का चमत्कार बताया है। आयशा श्रॉफ का मानना है कि उनके बेटे की जान हनुमान जी की कृपा से बची है और हनुमान चालीसा में अपार शक्ति है।

आयशा श्रॉफ ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

आयशा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर की कार के डैशबोर्ड की एक तस्वीर साझा की, जिसमें हनुमान चालीसा रखी हुई साफ नजर आ रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हनुमान जी ने उसे बचा लिया। यही है हनुमान चालीसा की पावर।” वहीं, उन्होंने ने एक और फोटो शेयर कि है जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, “लोगों के मुताबिक, मारने वाला रामभक्त था। लेकिन धर्म टाइगर के पक्ष में था।”

धीरेंद्र शास्त्री ने दी थी हनुमान चालीसा

जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ कुछ समय पहले बागेश्वर धाम गए थे, जहां उन्हें उपहार स्वरूप एक पवित्र हनुमान चालीसा दी गई थी। अभिनेता ने इसी हनुमान चालीसा को अपनी BMW कार के डैशबोर्ड पर रखा हुआ था। अब अभिनेता मां का कहना है कि हनुमान जी शक्ति और चमत्कार से टाइगर की जान बाल-बाल बच गई।

Advertisement

मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों में फायरिंग करने से लेकर हथियार सप्लाई करने, किसने रची साजिश और रेकी करने तक शामिल हैं। इस मामले में सबसे पहले कोटा से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया और फिर बुधवार को शाम-शाम होते हैं ये संख्या 10 पहुंच गई।
 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ मामले में 10 गिरफ्तार, आजमगढ़ तक पहुंचे तार, अब तक क्या हुआ?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड