अपडेटेड 11 February 2024 at 20:16 IST

Haldwani Violence: अब तक 30 की गिरफ्तारी... हल्द्वानी हिंसा को लेकर SSP ने दी ये बड़ी जानकारी

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Follow : Google News Icon  
Update on Haldwani Violence
हल्द्वानी हिंसा पर अपडेट | Image: PTI

Uttarakhand News: हल्द्वानी हिंसा को लेकर SSP प्रह्लाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगजनी में अब तक 3 FIR हुई है। अलग-अलग जांच की जा रही है। वहीं, अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार भी किया चुका है।

SSP ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

SSP प्रह्लाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'बनभूलपुरा थाने में अनियंत्रित भीड़ ने आगजनी और लूटपाट की। पिछले 24 घंटे में 3 FIR दर्ज, 25 गिरफ्तारियां। थाने पर पथराव करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाने पर वाहन जलाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नगर निगम की ओर से प्राथमिकी के सिलसिले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 7 पिस्तौल और 54 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जब थाने पर हमला किया गया था, दंगाइयों ने सरकारी हथियार लूट लिए थे।' SSP ने कहा कि बाकी आरोपी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हुए। वहीं, अब्दुल मलिक की तलाश में टीम लगी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करेंगे। अभी तक कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिंसा भड़काने वाले उपद्रवियों में खौफ

उत्तराखंड के CM के आदेश के बाद बनभूलपुरा में हिंसा भड़काने वाले उपद्रवियों में खौफ है। जानकारी मिल रही है कि सभी उपद्रवी अपने-अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए हैं। रिपब्लिक भारत की टीम जब मौके पर पहुंची, तो घरों में ताला लगा मिला। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां पर ऐसे हालत कभी नहीं हुए, इन्होंने देवभूमि का माहौल खराब करने की कोशिश की है, कानून तोड़ा है, कानून अपने हाथ में लिया है, पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया है, उनके कैमरे तोड़े गए हैं, मार पीट की गई है। मैंने आज सुबह कुछ पत्रकार साथियों से बात की थी तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें जिंदा आग में झोंकने की कोशिश की गई।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि कानून अपना काम करेगा। इसमें जिन लोगों ने भी सरकारी संपत्ति जलाई है, या लोगों की संपत्तियां जलाई हैं, वाहन जलाए हैं, उसके सारे वीडियो फुटेज, फुटप्रिंट सभी उपलब्ध हैं। उनसे वसूली की जाएगी। उसको चेक किया जाएगा, जांचा जाएगा और विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिस प्रकार से यहां पर हथियार इकठ्ठे किए गए, किस प्रकार से वहां पर मारपीट के हथियार इकठ्ठे किए गए, ये सब जांच का विषय है, इसकी जांच होगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः झूम के बरसेगी इस साल के मानसून की बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने बताई ये बड़ी वजह

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 11 February 2024 at 19:47 IST