शादी का झांसा देकर बार गायिका से बनाया शारीरिक संबंध, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय एक बार गायिका से शारीरिक संबंध बनाने और उसे बदनाम करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrested
arrested | Image: X

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय एक बार गायिका से शारीरिक संबंध बनाने और उसे बदनाम करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी युवक और पीड़िता में दोस्ती हो गई। आरोपी पिछले साल 11 नवंबर को पीड़िता को भिवंडी इलाके में एक लॉज में ले गया, जहां दोनों ने शराब पी।

नारपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता नशे में थी तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं।

पुलिस ने बताया कि बाद में उसने तस्वीरें पीड़िता के परिचितों को साझा कर दीं। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया । उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: भारत में आज से 'महाकुंभ' की गूंज, फिरंगियों के जुबां पर भी 'जय श्री राम', CM योगी ने दी बधाई
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड