नवनिर्मित स्वामीनारायण मंदिर में गुरुदेव ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज का फूल बिछाकर भव्य स्वागत; प्राण प्रतिष्ठा में जुटेंगे दुनियाभर के श्रद्धालु

Swaminarayan Temple Jodhpur: मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। इस खास मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद होंगे। वहीं, केंद्रिय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल होंगे। इन सभी के अलावा कई गणमान्य अतिथियों के आगमन की भी संभावना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swaminarayan Temple Jodhpur
गुरुदेव ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज और जोधपुर में नवनिर्मित स्वामीनारायण मंदिर | Image: Republic

Swaminarayan Temple Jodhpur: बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था के वर्तमान प्रमुख व आध्यात्मिक गुरु विश्ववंदनीय संत ब्रह्मस्वरूप महंत स्वामी महाराज शुक्रवार की शाम को राजस्थान के जोधपुर पहुंचे। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और फूल बिछाकर भव्य स्वागत किया गया। परम पूज्य महंत स्वामी महाराज (स्वामी केशवजीवनदासजी) बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के छठे और वर्तमान आध्यात्मिक गुरु हैं। वे यहां जोधपुर स्वामिनारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

मालूम हो कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उत्सव और स्वागत की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो गई थी। मंदिर के सामने विशाल मार्ग को रंग-बिरंगी पताकाओं से सजाया गया है। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भक्त समुदाय और स्थानीय श्रद्धालु जन भक्तिभाव से सम्मिलित हुए।

25 सितंबर को जोधपुर स्वामिनारायण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 

अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर और अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर के निर्माता महंत स्वामीजी महाराज 25 सितंबर को बीएपीएस के जोधपुर स्वामिनारायण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न करेंगे। 19 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले इस मंदिर महोत्सव कार्यक्रम में राजस्थान और भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोगों के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, अफ्रिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे महाद्वीपों से भी लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूरा कार्यक्रम 

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम की बात करें तो इसमें 23 और 24 सितंबर को स्वामीजी की अध्यक्षता में विश्वशांति महायज्ञ हो रहा है। वहीं, 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे से भव्य नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस शोभा यात्रा में सनातन सांस्कृतिक की 66 विविध सुंदर झांकियां देखने को मिलेंगी।

Advertisement

25 सितंबर की सुबह 06:30 से 09:30 बजे विधिवत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा और शाम 05:30 से लोकार्पण समारोह है। इसके साथ ही 26 सितंबर की दोपहर 1 बजे से दिन का कार्यक्रम रखा गया है और शाम 05:30 से 08:00 भजन संध्या है। 27 सितंबर की शाम को अभिवादन सभा समारोह है और 28 सितंबर के दिन संस्कृति दिवस का आयोजन है।


जोधपुरी छित्तर पत्थरों से हुआ है मंदिर का निर्माण

गौरतलब है कि यह संस्था का पहला मंदिर है जिसका निर्माण जोधपुरी छित्तर पत्थरों से हुआ है। मंदिर का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ था। 42 बीघा की जमीन पर बने इस मंदिर में पांच भव्य शिखर, 281 भव्य कलात्मक स्तंभ, 151 संतों, भक्तों, पार्षदों, अवतारों की शिल्प प्रतिमाएं हैं। साथ ही भगवान स्वामिनारायण के योगी स्वरूप निलकंठवर्णी को समर्पित 11,551 वर्ग फीट का निलकंठवर्णी अभिषेक मंडपम भी है। इस मंदिर का निर्माण जोधपुर, जयपुर, पिंडवाड़ा, सगवाड़ा, भरतपुर के 500 से भी अधिक कारीगरों ने मिलकर किया है। 

Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोकसभा अध्यक्ष, सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। इस खास मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद होंगे। वहीं, केंद्रिय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल होंगे। इन सभी के अलावा कई गणमान्य अतिथियों के आगमन की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें - Navratri: पंडालों में लोगों पर गोमूत्र का छिड़काव क्यों जरूरी? धीरेंद्र शास्त्री ने बताया 'लव जिहाद' रोकने का उपाय

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड