Navratri: पंडालों में लोगों पर गोमूत्र का छिड़काव क्यों जरूरी? धीरेंद्र शास्त्री ने बताया 'लव जिहाद' रोकने का उपाय

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री ने सलाह दी कि गरबा पंडालों के गेट पर गोमूत्र रखा जाए और अंदर आने वाले लोगों पर इससे छिड़काव किया जाए। इससे अन्य धर्मों के लोग गरबा महोत्सव में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhirendra Shastri explains reason behind sprinkle cow urine on people in garba pandals during durga puja
पंडालों के दरवाजे पर रखा जाए गोमूत्र, धीरेंद्र शास्त्री की सलाह | Image: X

Dhirendra Shastri: नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार (22 सितंबर) को पूरे देश में धूम धाम से इस त्योहार का आगाज हुआ। इस बीच मध्य प्रदेश में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सियासी पारा हाई है। बवाल के बीच बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने गरबा महोत्सव को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की इस टिप्पणी पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

रविवार को धीरेंद्र शास्त्री अपने पैतृक गांव में थे। वो लवकुश नगर स्थित माता बंबर बेनी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और गरबा महोत्सव से जुड़े सवाल का जवाब दिया। बागेश्वर बाबा ने कहा कि कोई भी सनातनी हज यात्रा के लिए नहीं जाता है। तो हमारी भी यही इच्छा है कि दूसरे धर्म के लोग हमारे गरबा महोत्सव में शामिल न हों।

पंडालों के दरवाजे पर रखा जाए गोमूत्र

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बातों को जारी रखते हुए सलाह दी कि गरबा पंडालों के गेट पर गोमूत्र रखा जाए और अंदर आने वाले लोगों पर इससे छिड़काव किया जाए। इससे अन्य धर्मों के लोग गरबा महोत्सव में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों दी ऐसी सलाह?

गरबा पंडालों के गेट पर गोमूत्र रखने और लोगों पर छिड़काव करने के पीछे की वजह बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह उपाय लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है। बागेश्वर धाम के बाबा ने जोर देते हुए कहा कि गैर हिंदू युवकों की घुसपैठ रोकनी होगी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि उनके माता-पिता ने हिंदू धर्म के अलावा किसी दूसरे धर्म को अपनाकर गलती की है और वो हिंदू बनना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं क्योंकि ''सभी का DNA हिंदू है।''

Advertisement

धीरेंद्र शास्त्री का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग उनका समर्थन करते हुए बोल रहे हैं कि ये सनातन धर्म की रक्षा के लिए सही है। वहीं, कुछ विरोधी उनके इस बयान को समाज को बांटने और नफरत फैलाने वाला बता रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Election: चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कसा तंज, कहा- तेजस्वी-राहुल एक साथ रैली करते हैं लेकिन CM फेस पर चुप्पी, दम है तो...

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड