J-K के गुलमर्ग से दिल दहलाने वाली खबर, बीच हवा में 300 से ज्यादा टूरिस्टों की अटकी सांसें, रोपवे खराब होने के बाद फंसे, रेस्क्यू जारी
Gulmarg: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में तकनीकी खराबी आने से केबल कार बीच हवा में अटक गई। इस बीच करीब 300 पर्यटक बीच में भी फंस गए, जिसके बाद पर्यटकों में हड़कंप मच गया।
- भारत
- 2 min read

जम्मू कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल गुलमर्ग के गोंडोला में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब, अचानक से तकनीकी खराबी के कारण केबल कार सेवा बीच में ही रुक गई। इस घटना में दर्जन भर नहीं, बल्कि करीब 300 पर्यटक हवा में ही अलग-अलग केबिनों में फंस गए।
मिली जानकारी के अनुसार केबल कार सेवा ने अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे केबल कार आगे नहीं बढ़ सकी और यात्री बीच रास्ते में ही अटक गए। फिलहाल, फायर एंड इमरजेंसी टीमों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
करीब 300 पर्यटक अलग-अलग केबिनों में फंसे
मिली जानकारी के अनुसार एक नहीं, बल्कि गुलमर्ग के गोंडोला में संचालित अलग-अलग केबिनों करीब 300 से अधिक पर्यटक फंस गए। बताया जा रहा है कि केबल संचालन के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे केबल कार आगे नहीं बढ़ सकी और सभी यात्री बीच में ही अटक गए।
जम्मू-कश्मीर के सीएम ने क्या कहा?
इस बीच घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कार्यालय ने ट्वीट किया, "तकनीकी खराबी के कारण केबल कार सेवा अस्थायी रूप से बंद होने के बाद सरकार गुलमर्ग गोंडोला की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशिक्षित टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है।'
Advertisement
पर्यटकों में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम भी खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है। वहीं, बीच में ही केबल कार फंसने की वजह से पर्यटकों के बीच दहशत का माहौल जरूर बन गया है।
रेस्क्यू अभियान जारी
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल जरूर बन गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ही रेस्क्यू टीम पहुंच गई और बचाव में लग गई। फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें नीचे उतार लिया जाएगा।'