अपडेटेड 7 July 2024 at 08:54 IST

Surat building collapse: अबतक 7 लोगों की मौत,रेस्‍क्यू में जुटी NDRF-SDRF की टीम

गुजरात के सूरत के सचिन इलाके में 6 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है। कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।

Follow : Google News Icon  
Gujrat Building Collapsase
सूरत में गिरी ब्लिडिंग | Image: ANI

Gujrat Building Collapse: गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा हो गया।  सूरत के सचिन इलाके में एक 6 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में अब 7 लोगों की मौत की सूचना है। कई लोगों के मलबे के अंदर फंसे होने की भी आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।

सूरत के सचिन पाली गांव में एक 6 मंजिला इमारत देखते-देखते ताश की पत्तों की तरह गिर गया।  बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 7 शवों को बरामद किया गया है। जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सचिन पाली इलाके में गिरी इमारत

 

सचिन पाली इलाके में राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है। NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग काफी पुरानी नहीं थी। मगर लगातार हो रही बारिश की वजह से यह गिर गई। हादसे में 7 लोगों की जान जा चूकी है और कई गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है।

हादसे में 7 लोगों की मौत

 

गुजरात DCP राजेश परमार ने कहा,एक महिला को बचा लिया गया है और अभी तक 7 शव बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मलबा हटाने का काम जारी रहेगा।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज की FIR

सूरत पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि यहां 5 फ्लैट में लोग रह रहे थे। 6-7 लोगों के अंदर फंसे होने की संभावना बताई गई थी। 1 महिला घायल मिली थी जो अभी स्थिर है। मकान की स्थिरता के संबंध में निगम की ओर से नोटिस जारी किया था। मौके पर FSL की टीम भी जांच कर रही है। पुलिस इसमें FIR दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

जानकारी के मुताबिक इस 6 मंजिला इमारत का निर्माण 2017 में कराया गया था। साल 2024 में ही यह इमारत धाराशाई हो गई। 32 फ्लैटों वाली इल बिल्डिंग में रहने वाले लोग ज्यादातर परिवार किराए पर रहता था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: नारायण साकार हरि को कहां से मिलती है फंडिंग?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 07:43 IST