गुजरात की 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल

Gujarat News : मंगलवार को गुजरात की छह जिला अदालतों के रजिस्ट्री विभाग को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। जिसके बाद सभी अदालत परिसरों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gujarat six courts receive bomb threat emails
गुजरात की 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी | Image: AI Photo

Bomb Threat: गुजरात में मंगलवार को छह जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाणा की अदालतें शामिल हैं। धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सभी अदालत परिसरों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

मंगलवार सुबह इन अदालतों के रजिस्ट्री विभाग को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। ईमेल में अदालतों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), स्निफर डॉग्स और अन्य सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी अदालतों के परिसरों को तुरंत खाली कराया गया और न्यायिक कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

फर्जी साबित हुई धमकियां

बम की धमकी मिलती ही विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने हर कोने की जांच की। हालांकि, किसी भी अदालत में कोई संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक या बम नहीं मिला। अधिकारियों ने पुष्टि की कि सभी धमकियां फर्जी साबित हुईं और कोई खतरा नहीं था। अब साइबर क्राइम की टीम धमकी वाला ईमेल भेजने वाला का पता लगाने में जुटी है।

अहमदाबाद और वडोदरा के 28 स्कूलों

इससे एक दिन पहले अहमदाबाद और वडोदरा के 28 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी। सोमवार को अहमदाबाद और वडोदरा के दर्जनों स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें खालिस्तान से जुड़े संदेश भी शामिल थे। उन मामलों में भी जांच के बाद कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली और धमकियां होक्स साबित हुईं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, खैबर पैख्तूनख्वाह में कम से कम 11 पाक सैनिकों की मौत

 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड