BREAKING: आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 11 पाक सैनिकों की मौत
Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर से बड़े हमले की खबर आई है। इस हमले में पाकिस्तान के 11 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तान के 11 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। ये मामला हमला बाजौर में हुआ है। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को सेना की चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिसमें 11 जवानों की मौत हो गई।
सेना के अनुसार इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इस हमले में घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।
आत्मघाती हमले 11 पाक सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा आत्मघाती हमले में कम से कम 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत बताई जा रही है। पाकिस्तानी सेना ने कहा इस हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत के अलावा, अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।
12 हमलावर भी मारे गए हैं
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा आत्मघाती हमले को लेकर पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में 12 हमलावर भी मारे गए हैं। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि चेक पोस्ट की पूरी इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है।
Advertisement
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजुर जिले में हुए इस आत्मघाती हमले की जेममदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में TTP ने पाकिस्तान के कई इलाकों में आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया है।