राजकोट अग्निकांड केस में 6 अधिकारी सस्पेंड, गेमजोन शुरू करने की अनुमति देने का है आरोप

राजकोट में टीआरपी गेमिंग सेंटर में आग मामले में 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। इन अधिकारियों को गोमजोन शुरू करने की अनुमति देने का आरोप लगाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Video: Welding Sparks Caused Massive Rajkot Fire That Killed 35?
राजकोट आग मामले में 6 अधिकारी सस्पेंड | Image: Republic

राजकोट में टीआरपी गेमिंग सेंटर में आग मामले में 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। इन अधिकारियों को गोमजोन शुरू करने की अनुमति देने का आरोप लगाया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कल राजकोट गेम जोन दुर्घटना स्थल पर जाकर व्यक्तिगत निरीक्षण किया और इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ही गुजरात सरकार ने 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।

राजकोट में टीआरपी गेमजोन आग दुर्घटना के संबंध में, राज्य सरकार ने पुलिस, नगर निगम और सड़क निर्माण विभाग के 6 अधिकारियों को आवश्यक अनुमोदन के बिना इस गेमज़ोन को शुरू करने की अनुमति देने में उनकी घोर लापरवाही और लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराने का निर्णय लिया है।

इन अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें राजकोट महानगर पालिका के टाउन प्लानिंग विभाग के असिस्टेंट टाउन प्लानर गौतम जोशी और असिस्टेंट इंजीनियर जयदीप चौधरी, मार्ग मकान विभाग के नायब कार्यपालक इंजीनियर एम आर सुमा, राजकोट पुलिस में पुलिस इंस्पेक्टर, उस वक्त के राजकोट तालुका थाना इंचार्ज वीआर पटेल और लाइसेंस डिपार्टमेंट इंस्पेक्टर एन आई राठौड़ का नाम शामिल है।

गेमिंग सेंटर में आग लगने का नया वीडियो

गुजरात के राजकोट में TRP गेमिंग सेंटर में लगी आग का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे धीमी सी आग भयावह बन गई। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कैसे वैल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी ने पूरे गेमिंग जोन में आग लगा दी।

Advertisement

TRP गेमिंग जोन का स्टाफ आग बुझाने की कोशिश भी करता रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फायर एक्सटिंग्युशर्स की भी मदद ली गयी, लेकिन आग की लपटें बढ़ना शुरू हुई और पूरे गेमिंग सेंटर में आग फैल गयी। फायर फाइटिंग सिस्टम लगा होता तो आग को फैलने से रोका जा सकता था।

इसे भी पढ़ें: AIMIM नेता अब्दुल मलिक के ऊपर होटल में चाय पीने के दौरान फायरिंग, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड