AIMIM नेता अब्दुल मलिक के ऊपर होटल में चाय पीने के दौरान फायरिंग, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र के मालेगांव में AIMIM नेता अब्दुल मलिक के ऊपर एक होटल में चाय पीने के दौरान गोलियां चलाई गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिबल को तैनात किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र के मालेगांव में AIMIM नेता और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक के ऊपर एक होटल में चाय पीने के दौरान गोलियां चलाई गई। मलिक को तीन गोलियां लगी है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 26 मई, रविवार की देर शाम की है। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिबल को तैनात किया गया है। मलिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी कि महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मालेगांव के पूर्व महापौर अब्दुल मलिक पर कथित रूप से गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि घटना में मलिक घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

छाती और पैर पर लगी गोली

मालेगांव शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात एक बजकर 20 मिनट पर उस समय हुई जब मलिक पुराने आगरा रोड पर एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और उनपर कथित रूप से तीन गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि मलिक की छाती और पैर पर गोली लगी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement

घटना पर भड़के ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भड़कते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''एआईएमआईएम मालेगांव के अध्यक्ष और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक को कल रात तीन बार गोली मारी गई। उन्हें इलाज के लिए नासिक ले जाया गया है। मैंने उनके भाई डॉ खालिद से फोन पर बात की। हम अब्दुल मलिक के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।''

इसे भी पढ़ें: बेटा तलाश रहा था, खून से लथपथ सड़क पर गिरे थे पिता...नोएडा हिट एंड रन केस में ऑडी चालक अबतक लापता

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड