अपडेटेड 16 October 2025 at 17:03 IST

गुजरात में बढ़ी सियासी हलचल, CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर अचानक सभी मंत्रियों ने क्यों दिया इस्तीफा?

गुजरात मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने से पहले आज सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

Follow : Google News Icon  
गुजरात के सीएम
गुजरात के सीएम | Image: X

गुजरात मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने से पहले आज सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि कल गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट का शपथ समारोह होगा।

इस दौरान सरकार के 16 में से 8 मंत्रियों के बदले जाने की संभावना है। आपको बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में इस वक्त 17 मंत्री हैं।

इसके अलावा हाई कमान से निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी बीजेपी विधायक और मंत्री 2 दिनों तक गांधीनगर में ही रहें। मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले नेताओं को फोन के जरिए सूचित कर दिया गया है।

23 मंत्री शामिल होने की संभावना

इस बड़े राजनीतिक बदलाव के बीच, भाजपा 2021 की तरह अपने ‘नो-रिपीट’ फॉर्मूले को लागू कर सकती है, जिसमें उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति भी शामिल है। नए मंत्रिमंडल में 23 मंत्री शामिल होने की संभावना है, जिनमें अनुभवी, युवा और महिला विधायकों का संतुलित प्रतिनिधित्व होगा। भाजपा का लक्ष्य सभी समुदायों और क्षेत्रों का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

Advertisement

सूत्रों ने कहा कि धर्मेंद्र सिंह, ऋषिकेष पटेल, मुकेश पटेल और भूपेंद्र सिंह चुडासमा जैसे प्रमुख मंत्री अपने विभाग बरकरार रख सकते हैं।  जिन लोगों के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है, उनमें जयेश राडाडिया, शंकर चौधरी, अर्जुन मोधवाडिया, जीतू वघानी, रिवाबा जडेजा (क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी) और अल्पेश ठाकोर (जो 2019 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक

आज रात 8 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। सभी विधायक इसमें शामिल होंगे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें संबोधित करेंगे। इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

राजनीतिक चर्चाओं से संकेत मिल रहे हैं कि नए मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र को ज्यादा अहम पद मिल सकते हैं। दक्षिण गुजरात को इस बार अपेक्षाकृत कम पद मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी फौजियों की पैंट को चौराहे पर टांगा, इज्जत उतार ले गए तालिबानी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 16 October 2025 at 16:44 IST