BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित हो गया है, जिसमें बीजेपी के सतीश पटेल ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
manjalpur by election satish patel bjp
गुजरात से BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर उपचुनाव में लहराया जीत का परचम | Image: X

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रचंड जीत दर्ज की है। उपचुनाव में वोटों की गिनती 3 अगस्त को हुई, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के विशाल और ऐतिहासिक अंतर से शिकस्त दे दी है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर जश्न मनाया।

मांजलपुर सीट पर BJP की बंपर जीत

मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP के सतीश पटेल ने शानदार जीत दर्ज की। शुरुआती जानकारी के अनुसार 20 राउंड की मतगणना के बाद उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के अंतर से हराया, जो किसी  विशाल और ऐतिहासिक जीत से कम नहीं है।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच था सीधा मुकाबला

मंजलपुर विधानसभा सीट चुनाव में मुख्य मुकाबला दो पार्टियों यानी बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश पटेल का पूरा भरोसा जताया था, जबकि कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी मैदान में थे।

30 जुलाई को हुआ था मतदान

गौरतलब है कि मंजलपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को हुआ था। 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में करीब 37.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इस दौरान कड़े इंतजाम के बीच उपचुनाव हुआ था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SL: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर, रिप्लेसमेंट में BCCI ने किया रणजी के 'किंग' के नाम का ऐलान

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड