IND vs SL: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर, रिप्लेसमेंट में BCCI ने किया रणजी के 'किंग' के नाम का ऐलान

IND vs SL TEST: श्रीलंका दौरे से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए। बीसीसीआई ने बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। टीम में पिछले रणजी ट्रॉफी के सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को शामिल किया गया है।

Auqib Nabi replaces Jasprit Bumrah in India's Test squad
Auqib Nabi | Image: BCCI

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कन्फर्म कर दिया है कि टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

इसी के साथ बीसीसीआई ने बुमराह के रिप्लेसमेंट के नाम का भी ऐलान कर दिया है। टीम मैनेजमेंट ने बुमराह की जगह पिछले रणजी ट्रॉफी के सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज आकिब नबी डार को टीम में शामिल किया है। रणजी में उन्होंने रेड गेंद से जमकर कहर मचाया था।

बुमराह की जगह आकिब नबी टीम में शामिल

सोमवार, 3 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऐलान करते हुए बताया कि श्रीलंका दौरे में जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी डार टीम में शामिल किया गया है। आकिब ने जम्मू और कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में सबसे अधिक और अहम भूमिका निभाई थी।

पिछले रणजी में लिए 60 विकेट

बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए कहा 'जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान बाएं घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

Advertisement

नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्रों में 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 के अभियान में 60 विकेट शामिल थे, जो जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह हाल ही में श्रीलंका का दौरा करने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मैचों में छह विकेट लिए थे।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथर, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्ण, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 25 छक्के, 15 चौके... अभिषेक शर्मा ने दिखाया 'रौद्र रूप', 233 रनों की तूफानी पारी से कांप उठे गेंदबाज- VIDEO

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड