भारत के खिलाफ हाजी सलीम के जरिए PAK रच रहा नार्को टेरर फैलाने की साजिश, पाकिस्तानी ने खोला बड़ा राज

Gujarat News: हजारों करोड़ की ड्रग्स के जरिए भारत मे नार्को टेरर फैलाने की साजिश थी।

Follow : Google News Icon  
Gujarat drugs case ncb
गुजरात ड्रग तस्करी केस | Image: Republic

जतिन शर्मा

Gujarat News: अरब सागर पोरबंदर से आगे ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान ATS, NCB और तटरक्षक बल ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए तकरीबन 480 करोड़ रुपये के ड्रग्स को बरामद किया। अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए 6 पाकिस्तानियों ने बड़ा खुलासा किया है। जानकारी मिल रही है कि हजारों करोड़ की ड्रग्स के जरिए भारत मे नार्को टेरर फैलाने की साजिश थी। इसका मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा हाजी सलीम है।

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि भारतीय तट रक्षक ने एजेंसियों से विशिष्ट खुफिया इनपुट पर सोमवार, 11 मार्च 2024 को रणनीतिक रूप से अपने जहाजों को अरब सागर में तैनात किया। ICG ने अपने डोर्नियर विमान को संभावित क्षेत्रों में नाव को स्कैन करने और उसका पता लगाने का काम भी सौंपा। क्षेत्र में गहन खोज के बाद आईसीजी जहाज, एनसीबी और एटीएस गुजरात की टीमों के साथ स्थान पर पहुंचे और उस नाव की पहचान की जो अंधेरे में संदिग्ध रूप से घूम रही थी। आईसीजी जहाजों द्वारा चुनौती दिए जाने पर नाव ने टालमटोल करना शुरू कर दिया, लेकिन आईसीजी जहाजों द्वारा चतुराई से पीछा किया गया और रुकने के लिए मजबूर किया गया। बोर्डिंग टीम प्रारंभिक जांच और जांच के लिए तुरंत जहाज पर चढ़ गई।

इसके बाद NCB ने बयान जारी करते हुए कहा- ‘11 और 12 मार्च को रात भर के संयुक्त अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने एक पाकिस्तानी नाव को 6 चालक दल के साथ और लगभग 480 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 80 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा। नाव को पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में आईसीजी जहाजों और डोर्नियर विमान के समुद्री-हवाई समन्वित अभियान में पकड़ा गया। ऑपरेशन में आईसीजी, एनसीबी और एटीएस गुजरात के बीच अच्छे समन्वित प्रयासों का प्रदर्शन हुआ। पिछले तीन वर्षों में एटीएस गुजरात और एनसीबी के साथ संयुक्त रूप से आईसीजी द्वारा की गई यह दसवीं गिरफ्तारी है, जिसमें 3,135 करोड़ रुपये मूल्य की 517 किलोग्राम नशीले पदार्थ की मात्रा है।’

Advertisement

ये भी पढ़ेंः BJP 2nd List: लोकसभा चुनाव को लेकर आज जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट, 90 उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड