Gujarat: भरूच की फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत; 15KM दूर तक सुनाई दी आवाज

गुजरात की भरूच जिले की सायका GIDC स्थित सिनजील फार्माकेम कंपनी में विस्फोट हुआ होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Blast in Pharma Company in Bharuch, Gujarat: गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भरूच जिले की सायका GIDC स्थित सिनजील फार्माकेम कंपनी में शुक्रवार देर रात विस्फोट हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा कंपनी में हाइड्रोजिनेशन प्रक्रिया के दौरान हुआ। प्रक्रिया के समय अचानक 15KL क्षमता का रिएक्टर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे कंपनी परिसर में भारी तबाही मची है। यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसकी गूंज आसपास के 15 किलोमीटर के दायरे तक सुनी गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश गामित के मुताबिक, हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई है। वहीं 6 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

बॉयलर फटने की भी घटना

बताया जा रहा है कि सायखा GIDC में बॉयलर ब्लास्ट भी हुआ है। इस औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों ने चिंता काफी बढ़ा दी है। इस घटना के बाद से कंपनियों में सुरक्षा मानकों के पालन और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही

फिलहाल, इस भीषण विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गहन छानबीन कर रहे हैं। पूरी जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और सुरक्षा में हुई संभावित चूक की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: Jodhpur: जिंदगी की जंग हार गया बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 40 घंटे तक चला रेस्क्यू लेकिन नहीं बच सकी जान
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड