'GST में आजादी के बाद ऐतिहासिक बदलाव हुआ है, यह देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा', बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

GST को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को जमकर घेरा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Commerce Minister Piyush Goyal Takes A Strong Stance After Donald Trump’s Tariff Announcement
पीयूष गोयल | Image: Representational Image

दिवाली और नवरात्रि से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। GST काउंसिल की 56वीं बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने GST स्लैब से 12% और 28% को समाप्त कर दिया गया है यानि अब सिर्फ दो स्लैब होंगे, 5 फीसदी और 12 फीसदी की स्लैब। वहीं कांग्रेस इसे लेकर हमलावर थी। वहीं अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जोरदार निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "PM मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि ये ऐतिहासिक बदलाव जो देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाए, ऐसा आजादी के बाद पहली बार देश के टैक्स स्ट्रक्चर में किया गया है। ये राहत देश के उपभोक्ताओं को दी गई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए ये सरलीकरण प्रभावी रहेगी। एक नए उमंग के साथ हमारे देश के लोग, हर वर्ग के उपभोक्ता, एक बहुत बड़ा तोहफा, 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन मिलने जा रहा है।"

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने देश को एक वादा किया था। भारत रूकेगा नहीं झूकेगा नहीं। भारत में बड़े परिणाम देने वाले कदम उठाने की क्षमता है। ये क्षमता 2014 में नहीं थी। जब हमारी सरकार आई, हमें पता है कि हमारी अर्थव्यवस्था कितनी कमजोर थी। कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार करने के अलावा प्रभावशाली कोई कदम नहीं उठाए गए। वादे बहुत किए लेकिन एक्शन नहीं था।

कांग्रेस ने वादे किए एक्शन नहीं किया: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कल्पना की थी एक टैक्स कि। सभी टैक्स को इकट्ठा करके एक कर दिया जाए। UPA की सरकार वादा करती रही, कांग्रेस के वित्त मंत्री बार-बार कहते रहे कि हम देश में एक टैक्स लाएंगे, लेकिन कोई राज्य सरकार में ये आत्मविश्वास नहीं था कि ये बदलाव करने से अगर घाटा हो जाए तो केंद्र सरकार मदद के लिए है। पीएम मोदी का दृढ़ संकल्प स्पष्ट था जिसके कारण उन्होंने हिम्मत की कि जो भी राज्य का GST आने के बाद रेवेन्यू कम होगा, उसको केंद्र सरकार 5 साल पूरा करेगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Bihar Election: चुनाव से पहले कांग्रेस के बीड़ी वाले पोस्ट ने महागठबंधन में मचा दी खलबली, तेजस्वी बोले- अगर बिहार का अपमान हुआ है तो...

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड