Bihar Election: चुनाव से पहले कांग्रेस के बीड़ी वाले पोस्ट ने महागठबंधन में मचा दी खलबली, तेजस्वी बोले- अगर बिहार का अपमान हुआ है तो...

केरल कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। चौरतरफा घिरने के बाद पोस्ट को डिलीज कर दिया गया है। अब पूरे विवाद पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच केरल कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस पोस्ट ने महागठबंधन के अंदर भी खलबली मचा दी। वहीं, बीजेपी को बैठे-बिठाए कांग्रेस और RJD को घेरने के लिए बड़ा मुद्दा मिल गया। अब पूरे विवाद पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है।


केरल कांग्रेस ने पोस्ट में केंद्र सरकार की GST नीतियों पर तंज कसते हुए बीड़ी और बिहार को एक साथ जोड़ा है, जिसे बिहार के नेताओं ने अपमानजनक बताया है। हालांकि, चौतरफा हमला होने के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है और कांग्रेस के तरफ से माफी भी मांगी गई है। मगर इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी जारी है। पूरे विवाद पर जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने क्या कहा है जानते हैं।

तेजस्वी ने कांग्रेस के पोस्ट को बताया गलत

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैंने अभी तक यह ट्वीट नहीं देखा है, लेकिन अगर बिहार के बारे में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, तो इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।" तेजस्वी का यह बयान चुनाव से पहले महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठा रहा है।

बिहार की तुलना क्या आप बीड़ी से करेंगे?-BJP

वहीं,  भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने केरल कांग्रेस के 'बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार...' ट्वीट (जो अब डिलीट हो गया है) पर कहा, "बिहार की तुलना क्या आप बीड़ी से करेंगे? आप कितना गिरेंगे? प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया गया, अब तक उस पर क्षमा नहीं मांगी गई है और अब सीधा बिहार और बिहारियों की अस्मिता पर प्रहार किया जा रहा है। राहुल गांधी आप क्या कर रहे हैं?... यह बहुत शर्मनाक है और हम इसकी बहुत भर्त्सना करते हैं... तेजस्वी यादव की इतनी हिम्मत तक नहीं है कि वे कांग्रेस के इस बयान की निंदा करें?... बिहार की जनता इसका जवाब देगी..."।

Advertisement

कांग्रेस के इस पोस्ट पर मचा बवाल

बता दें कि पोस्ट में (जो अब डिलीट हो गया है) केरल कांग्रेस ने GST स्लैब का टेबल लगाकर कैप्शन में लिखा था, "बीड़ी और बिहार बी से शुरू होता है। इसे अब पाप नहीं माना जा सकता है।" जैसे ही केरल कांग्रेस ने इसे पोस्ट किया, इसपर विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आग की तरह फैल रहा। केरल कांग्रेस का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस पोस्ट ने महागठबंधन के भीतर भी खलबली मचा दी है। 

यह भी पढ़ें:'B से बिहार, बी से बीड़ी...',पोस्ट पर मचा बवाल तो बैकफुट पर आई कांग्रेस

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड