'B से बिहार, बी से बीड़ी...', वाले पोस्ट पर मचा बवाल तो बैकफुट पर आई कांग्रेस, मांगी माफी- यदि आपको ठेस पहुंची तो हमें खेद है
'B से बिहार, बी से बीड़ी...', वाले पोस्ट पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई। एक्स पर माफी मांगते हुए लिखा कि यदि आपको ठेस पहुंची तो हमें खेद है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

बिहार को लेकर केरल की कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी घृणित मानसिकता जाहिर की। कांग्रेस की दूषित मानसिकता के खिलाफ जैसे ही बवाल मचा, केरल की कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई। दरअसल, केरल कांग्रेस ने NDA सरकार पर GST रिफॉर्म्स को लेकर घेरने के लिए बिहार की तुलना बीड़ी से की। वहीं जब इसके लिए उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा, तो पोस्ट को डिलीट कर माफी मांग ली।
केरल की कांग्रेस ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे कटाक्ष को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हमें खेद है।"
कांग्रेस ने की बिहार की बीड़ी से तुलना
कांग्रेस ने GST स्लैब का टेबल लगाकर कैप्शन में लिखा, "बीड़ी और बिहार बी से शुरू होता है। इसे अब पाप नहीं माना जा सकता है।"
सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस को घेरा
वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स कांग्रेस को जमकर लताड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'वह बिहार का विकास नहीं चाहते हैं। अगर बिहार का विकास हो गया तो, बिहार से जाने वाले सस्ते मजदूर कम हो जाएंगे। भारत के लोगों का अपमान करना और उन्हें बांटना कांग्रेस के खून में है। मैं आशा करता था कि काश लोगों को पता होता कि कांग्रेस क्या करने की कोशिश कर रही है।'
Advertisement
एक ने लिखा कि ये लोग बी से बिहार वोट की भीख मांगने के लिए भी आएंगे।
इसे भी पढ़ें: 'B से बिहार और बी से बीड़ी...', केरल कांग्रेस के X पोस्ट पर मचा बवाल, BJP बोली- बिहारियों के अपमान का बदला देश की जनता लेगी