अपडेटेड 5 September 2025 at 13:31 IST

'B से बिहार और बी से बीड़ी...', केरल कांग्रेस के X पोस्ट पर मचा बवाल, BJP बोली- बिहारियों के अपमान का बदला देश की जनता लेगी

केरल कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से करके एक्स पर एक पोस्ट डाल दिया। इसपर अब बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने कहा कि बिहारियों के अपमान का बदला देश की जनता लेगी।

Follow : Google News Icon  
Abuse Politics Backfires: Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav Face BJP Fire Over Remarks on PM Modi’s Mother; Congress Calls It ‘Diversion Tactic’
केरल कांग्रेस ने बिहार की तुलना बीड़ी से की। | Image: Bihar Congress/X

बिहार में चुनाव से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। पहले SIR को लेकर बवाल, फिर वोट चोरी के नाम पर वोट अधिकार यात्रा और इस दौरान मंच से भारत के प्रधानमंत्री को गोली देने का सिलसिला देखने को मिला। वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस का दोहरा रवैया देखने को मिला। दरअसल, कांग्रेस अपने यात्रा में उन लोगों के साथ जनता के बीच पहुंची, जो अक्सर बिहार और बिहारियों के प्रति घटिया बयानों के जरिए घृणा जाहिर करते हैं।

कांग्रेस पार्टी जनता से वोट मांगने के लिए उन नेताओं को लेकर पहुंची, जो हमेशा सार्वजनिक तौर पर बिहार, बिहारियों और उनकी मेहनत, उनकी प्रतिभा का घटिया बयानबाजी करके अपमानित करते हैं। कांग्रेस के नेताओं की बिहार के प्रति नीच मानसिकता अक्सर देखने को मिली है। बेशर्मी की बात यह है कि ना तो कांग्रेस के मुखिया और ना ही उन नेताओं ने अपने इस नफरती मानसिकता और अपशब्द के लिए माफी मांगा और ना ही पछतावा देखने को मिला।

हाल ही में मोदी सरकार ने GST रिफॉर्म का फैसला लिया, जो 22 सितंबर से लागू होने जा रहा है। इस बीच केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसने बिहार के प्रति देश के राष्ट्रीय पार्टी की जहरीली और नीच मानसिकता को उजागर किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उस पोस्ट का स्क्रिनशॉट शेयर किया।

'बी से बीड़ी और बिहार...'

उस पोस्ट में केरल कांग्रेस ने GST स्लैब का टेबल लगाकर कैप्शन में लिखा, "बीड़ी और बिहार बी से शुरू होता है। इसे अब पाप नहीं माना जा सकता है।" जैसे ही केरल कांग्रेस ने इसे पोस्ट किया, इसपर विवाद शुरू हो गया। बता दें, कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई अधिकार यात्रा में रेवंत रेड्डी और एमके स्टालिन शामिल हुए। ध्यान रहे, ये दो ऐसे नेता हैं, जिन्होंने बिहार को बार-बार अपमानित किया है। कांग्रेस बिहार और बिहारियों को अपमानित करने वाले नेता को ही बिहार लेकर आती है और जनता से वोट मांग रही है।

Advertisement

NDA ने कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केरल कांग्रेस पर बिहार के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा, "इनको बिहारियों के अपमान में मजा आता है। देश भर के कांग्रेस नेता और बिहार में आरजेडी के सभी नेता बिहारियों का अपमान करने में आनंद लेते हैं। उन्हें बिहारियों और बिहारी गौरव को अपमानित करने में गर्व होता है। बिहार के लोग ऐसे सभी लोगों को सबक सिखाएंगे जो बिहारियों और उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हैं। वे (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस बारे में) क्या कहेंगे, वे ही हैं जो उनसे यह सब कहलवाते हैं।"

शहजाद पूनावाला ने लिखा कि कांग्रेस ने फिर हद पार कर दी। प्रधानमंत्री मोदी जी की मां को गाली देने के बाद, अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही हैं! क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं? रेवंत रेड्डी से लेकर डीएमके और कांग्रेस तक - बिहार के प्रति उनकी नफरत साफ दिखाई देती है।

Advertisement

डिप्टी सीएम ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “बिहारियों के अपमान का जवाब पूरा देश देगा। बिहार ज्ञान-विज्ञान की भूमि, धर्मों का उद्गम स्थल बिहार है। बिहारियों पर सवाल उठाकर देश पर सवाल उठा रहे हैं, देश पर सवाल उठाने वाला गद्दार होता है। ये संविधान विरोधी हैं, देशद्रोही हैं।”

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, कांग्रेस पार्टी के मन में बिहारी लोगों के प्रति क्या भाव है, इसी से समझ आता है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उनके मन में बिहार जैसे इतने बड़े राज्य के लोगों के प्रति इस तरह की ईर्ष्या और घृणा की भावना है, क्योंकि बीड़ी में GST घटा दिया गया तो 'बी से बिहारी और बी से बीड़ी' हो गया? इससे समझ आता है कि उनके मन में कितनी घृणा है। हम पीछे रह गए हैं और यह बात सत्य भी है लेकिन आने वाले 5 साल में हम किसी भी राज्य से पीछे नहीं रहेंगे।

सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस को घेरा

वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स कांग्रेस को जमकर लताड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'वह बिहार का विकास नहीं चाहते हैं। अगर बिहार का विकास हो गया तो, बिहार से जाने वाले सस्ते मजदूर कम हो जाएंगे। भारत के लोगों का अपमान करना और उन्हें बांटना कांग्रेस के खून में है। मैं आशा करता था कि काश लोगों को पता होता कि कांग्रेस क्या करने की कोशिश कर रही है।'

एक ने लिखा कि ये लोग बी से बिहार वोट की भीख मांगने के लिए भी आएंगे।

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ काम करने वाले सेंट्रल अमेरिकी नागरिकों पर गिरी गाज, US के VISA नीतियों में बदलाव का ऐलान

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 September 2025 at 13:31 IST