Nikki Murder: दहेज की आग में जल गई बेटी, मां का रो-रोकर बुरा हाल... पिता की मांग- आरोपियों का हो एनकाउंटर और घर पर चलें बुलडोजर

Nikki Murder: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड ने देश को दहलाकर कर रख दिया। दहेज लोभियों ने महिला को जिंदा जलाकर मार डाला। निक्की की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वो अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Greater Noida Nikki Murder Case
Greater Noida Nikki Murder Case | Image: Republic

Greater Noida Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए जिंदा जलाई गई निक्की की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महिला को उसके पति विपिन और ससुरालवालों ने मासूम बेटे के सामने ही आग के हवाले कर दिया। मामले को लेकर पूरे गांव में आक्रोश है और निक्की को इंसाफ की मांग उठ रही है। इस बीच निक्की के पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने विपिन पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया।

निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन दो बहनों की शादी एक ही घर के दो भाइयों से साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद दोनों बहनों को दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता रहा। अब दहेज लोभियों ने निक्की को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपियों के एनकाउंटर की उठ रही मांग

निक्की की मौत से उसके गांव और घर में मातम पसरा है। माता-पिता और गांव के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वो 6 साल का मासूम बच्चा जिसने अपनी आंखों के सामने मां को जलते और तड़पते देखा, वो रोते-रोते कहानी सुना रहा है। चारों ओर से निक्की को इंसान दिलाने की मांग उठ रही है। परिवारवालों की मांग है कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।

पिता ने लगाए ये आरोप

निक्की के पिता भिखारी सिंह की आंखों में आंसू हैं और शब्दों में गुस्सा। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पिता ने कहा कि दहेज में उन्होंने स्कॉर्पियो दी थी और उसके बाद भी लगातार दहेज की डिमांड होती थी, जिसे वह पूरी कर रहे थे। उनके दामाद विपिन का दूसरी लड़कियों के साथ संबंध था। कई बार समझाया, लेकिन उसके बाद मारपीट और ज्यादा बढ़ गई थी। अब पेट्रोल डालकर निक्की के पति, सास-ससुर और जेठ ने जलाकर हत्या कर दी।

Advertisement

निक्की की दादी ने कहा कि हमने शादी पर स्कॉर्पियो दी, सोने दिया। जब बच्चा का जन्म हुआ, तब हमने बुलेट बाइक दी थी। हमने उनकी हर डिमांड पूरी की और इनको किलो के हिसाब से गोल्ड भी दिया, लेकिन इन्होंने हमारी बेटी मार दी।

एक ही घर में हुई थी दो बहनों की शादी

बता दें कि 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की की उसके पति सास ससुर और देवर ने मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने दम तोड़ दिया। पूरी घटना का निक्की की बड़ी बहन कंचन ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे निक्की आग की लपटों में घिरी हुई है। कंचन के मुताबिक उन दोनों के साथ अक्सर मारपीट होती थी। निक्की के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

पुलिस ने फिलहाल इस मामले में आरोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: मम्मी को मारा, फिर लाइटर... ग्रेटर नोएडा में दहेज लोभियों ने बेटे के सामने मां को जिंदा जलाया, मासूम के शब्द कलेजा चीर देंगे

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड