'मैं सौभाग्यशाली हूं, भगवान राम का आशीर्वाद...', राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बनने पर जितेंद्र मिश्रा की आई पहली प्रतिक्रिया, क्या-क्या कहा?

जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के न्यू CEO ने कहा कि मैं इस चयन समिति का बहुत हार्दिक रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा और मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि उन्होंने इतने सब कैंडिडेट्स में से मेरा मेरा चयन किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
"Great fortune, pray for blessings to shoulder responsibility well": Air Marshal Jeetendra Mishra (retd) on appointment as Ram Mandir Trust's first CEO
'मैं सौभाग्यशाली हूं, भगवान राम का आशीर्वाद...', राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बनने पर जितेंद्र मिश्रा की आई पहली प्रतिक्रिया, क्या-क्या कहा? | Image: X

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। CEO चुने जाने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के न्यू CEO ने कहा कि मैं इस चयन समिति का बहुत हार्दिक रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा और मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि उन्होंने इतने सब कैंडिडेट्स में से मेरा मेरा चयन किया है।

इसे मैं श्रीराम का आशीर्वाद भी मानूंगा कि 43 वर्ष राष्ट्र सेवा के बाद भारतीय वायु सेना में मुझे श्री राम ने एक और अवसर प्रदान किया है जहां पर मैं श्री राम मंदिर और श्रीराम भक्तों की सेवा कर पाऊंगा। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वे मुझे इतनी क्षमता दें कि मैं इसे अच्छी तरह से निभा सकूँ।

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने क्या कहा

रिटायर्ड एयर मार्शल आगे कहते हैं, "जो चयन समिति की प्रक्रिया थी, मुझे लगता है उसे उन्होंने पहले मीडिया और इंटरनेट पर प्रसारित किया था और उनकी प्रक्रिया, टाइमलाइन बार-बार टीवी पर आती रही है। इस प्रक्रिया के बारे में चयन समिति ही बता पाएगी।" वे आगे कहते हैं, "सर्वप्रथम मैं चयन समिति, राम मंदिर ट्रस्ट और भगवान श्रीराम का आभारी हूं कि इस दायित्व के लिए मेरा चयन किया गया है।"

Advertisement

बीते विवादों पर बोले- आगे की बात करूंगा

बीते कुछ समय में ट्रस्ट से जुड़े विवादों और एक डिफेंस ऑफिसर को यह जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह बीते समय की बजाय आगे आने वाले समय की बात ज्यादा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि बीते समय को भूलकर आगे प्रभु राम की कृपा से इस कार्य को बहुत अच्छे तरीके से करने का प्रयास करेंगे। आगे की योजना को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही उनका CEO के रूप में चयन हुआ है, इसलिए इस समय यह सवाल प्रासंगिक नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब वह CEO के रूप में टेकओवर कर लेंगे तो ट्रस्ट के विश्वास और अपनी टीम की मदद से राम मंदिर के लिए उत्तम से उत्तम कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके साथ ही, वह श्रीराम से प्रार्थना करेंगे कि उन्हें इसके लिए भरपूर सामर्थ्य प्रदान करें।

ट्रस्ट में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में के. परासरन, महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और कृष्ण मोहन प्रमुख सदस्य हैं। महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, जबकि स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज कोषाध्यक्ष हैं। ट्रस्ट में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और महंत दिनेंद्र दास भी सदस्य हैं। इसके अलावा निर्मला यादव, मदन मोहन पांडे और महेश भागचंदका नए ट्रस्टी के तौर पर शामिल हैं।

ट्रस्ट में कुछ पदेन और सरकारी सदस्य भी हैं। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा इसमें शामिल हैं। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर संजय प्रसाद सदस्य हैं। अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी पदेन सदस्य के रूप में ट्रस्ट का हिस्सा हैं। इस तरह ट्रस्ट में धार्मिक, कानूनी और प्रशासनिक अनुभव वाले सदस्यों की भागीदारी है।

इसे भी पढ़ें- 'फिल्‍म पद्मावत के जौहर' वाले विवादित बयान पर स्‍वारा भास्‍कर के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज, BJP नेता बोले- क्षत्रिय महिलाओं का बनाया मजाक

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड