घर बैठे 10000 रुपये कमाने का सुनहरा मौका, इस मंत्रालय के लिए बनाएं रील, सीधा अकाउंट में आएगा पैसा

मोदी सरकार आपको घर बैठे रील बनाकर पैसे कमाने का मौका दे रही है। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने My Gov पोर्टल पर SAIL e-BRATION - स्टील बिल्ट इंडिया, SAIL बिल्ट ट्रस्ट रील कॉन्टेस्ट शुरू किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sail reel contest
sail reel contest | Image: My Gov

Instagram पर आप दिन भर Reels बनाते रहते हैं। कुछ लोग रील्स बनाकर करोड़ों कमा लेते हैं लेकिन कुछ लोगों की रील्स वायरल ही नहीं होती, जिस कारण उनकी कोई कमाई नहीं हो पाती। लेकिन मोदी सरकार आपको घर बैठे रील बनाकर पैसे कमाने का मौका दे रही है।

क्या है ये मौका 

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने My Gov पोर्टल पर SAIL e-BRATION - स्टील बिल्ट इंडिया, SAIL बिल्ट ट्रस्ट रील कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इस प्रतियोगिता के तहत क्रिएटर्स को अपने आस-पास मौजूद स्टील से जुड़े उत्पादों की कहानी बतानी है। 

My Gov पोर्टल पर इस प्रतियोगिता को लेकर एक पोस्ट मौजूद है जिसमें SAIL के द्वारा बनाए गए असम में धोल–सादिया पुल, यमुना एक्सप्रेसवे, अटल सेतु से लेकर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और 'चंद्रयान’ तक का जिक्र है। इस पोस्ट में लिखा है कि भारत सिर्फ़ आगे नहीं बढ़ रहा…वह मानो उड़ान भर रहा है। पोस्ट में लिखा है "हमने अटल सेतु के साथ समुद्रों को जीत लिया, हिमालय को चीरकर रास्ते बना दिए। हमने आकाश को छूने के लिए ‘खड़ा किया 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और चाँद को छूने के लिए ‘चंद्रयान’ भेज दिया। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है - इन सबको एक साथ बाँधे रखने वाली असली ताक़त क्या है?। 

इस पोस्ट में आगे लिखा है “SAIL सिर्फ 'बाहर' ही नहीं है; यह यहीं है। यह आपके घर में, आपके काम की जगह पर और आपकी रसोई में है। आपके हाथ में चमकदार स्टेनलेस-स्टील की प्लेट से लेकर आपके सिर के ऊपर छत तक - अगर यह टिकाऊ है, तो समझिए यह SAIL है। अपने आस-पास के स्टील की कहानी बताएं। 'SAIL e-BRATION - स्टील बिल्ट इंडिया, SAIL बिल्ट ट्रस्ट रील कॉन्टेस्ट' के लिए एक जबरदस्त कहानी बताते हुए रील बनाए।”

Advertisement

प्रतियोगिता में कितने पैसे मिलेंगे 

इस प्रतियोगिता के तहत टॉप 5 रील क्रिएटर्स को 10000 रुपये प्रति पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही SAIL की तरफ से एक एप्रिसिएशन लेटर और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। सभी 5 विजेताओं के वीडियो का प्रचार किया जाएगा और SAIL के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उनके द्वारा बनाई गई रील्स भी अपलोड की जाएगी। 

प्रतियोगिता की अंतिम तिथि कब है 

भारत सरकार के My Gov पोर्टल पर इस प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है। क्रिएटर्स को शाम 5:30 बजे तक अपनी रील्स बनाकर My Gov पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता को लेकर अधिक जानकारी के लिए My Gov पोर्टल पर जाकर आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें-  LPG की किल्लत हो जाए तो कैसे बनेगी चाय? बस घर ले आइए ये Gadgets

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड