LPG की किल्लत हो जाए तो कैसे बनेगी चाय? गैस और इंडक्शन के बिना भी बन जाएगा काम, बस घर ले आइए ये Electric Appliance
हम आपको ऐसे इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज बताने जा रहे हैं जिनका प्रयोग कर आप बिना गैस सिलेंडर के चाय बना सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध से दुनिया भर में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है। भारत में भी इसका असर दिखने लगा है। हालांकि पीएम मोदी इस संकट से निपटने के लिए कई ठोस और सफल कदम उठा चुके हैं। लेकिन फिर भी हम आपको ऐसे इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज बताने जा रहे हैं जिनका प्रयोग कर आप बिना गैस सिलेंडर के चाय बना सकते हैं।
कौन से हैं वो इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज
Electric Kettle- बिना गैस सिलेंडर के चाय बनाने का यह सबसे सस्ता विकल्प है। बाजार में वंडरशेफ, पिजन जैसी कई कंपनियों की इलेक्ट्रिक केटल मिलेगी जिनकी कीमत 480 रुपये से शुरू होती है। इसके लिए आपको पानी के साथ दूध के पाउडर और टी बैग की जरूरत पड़ती है।
Induction Cooktop - आप इंडक्शन कुकटॉप के प्रयोग से भी चाय बना सकते हैं। इस पर बिल्कुल गैस की तरह ही चाय बनाई जाती है बस ये बिजली पर काम करता है। बाज़ार में अलग अलग ब्रांडस में ये मौजूद हैं जिनकी कीमत 1500 रुपये से शुरू होती है।
Microwave- आप माइक्रोवेव से भी चाय बना सकते हैं। बाज़ार में LG, क्रोमा, सैमसंग, पैनासॉनिक जैसे विभिन ब्रांडस के अच्छे माइक्रोवेव मौजूद हैं जिनकी कीमत 6000 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
Electric Hot Pot with Steamer- यह एक ऐसा स्टीमर है जिसमें आप चाय के साथ कॉफी और बहुत कुछ उबालने से जुड़े कार्य कर सकते हैं। बाजार में ये अलग अलग ब्रांडस के हैं जिनकी कीमत 1500 रुपये से शुरू होती है।
Multipurpose Cook Kettle- यह इलेक्ट्रिक केटल से आगे बढ़कर है जिसमें चाय के साथ छोटे मोटे कुछ और भी काम कर सकते हैं। बाजार में इनकी कीमत 900 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
Electric Pressure Cooker- यह एक ऐसा इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर है जिसमें यूं तो बहुत से व्यंजन बनाने के लिए बटन लगाए गए होते हैं। लेकिन इसमें भी चाय बनाने का विकल्प मिलता है। बाज़ार में इनकी कीमत 3000 रुपये से शुरू होती है। \