अपडेटेड 1 November 2024 at 15:26 IST
Govardhan Puja Time 2024: 1 नवंबर या 2 नवंबर... कब करें गोवर्धन की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त
Govardhan Puja Time 2024: क्या आप भी यह जानना चाहते हैं कि गोवर्धन की पूजा का सही समय क्या है और इसकी सही तिथि क्या है। जानते हैं...
- भारत
- 2 min read

Govardhan puja 2024 | Image:
Freepik
Govardhan Puja Time 2024: हिंदू पंचांग में कार्तिक महीने की प्रतिपदा तिथि यानी दिवाली से अगले दिन की तिथि को गोवर्धन तिथि माना जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इस दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस साल लोगों को यह कंफ्यूजन है कि गोवर्धन की पूजा किस दिन करें।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोवर्धन की पूजा 1 नवंबर या 2 नवंबर कब की जाएगी। पढ़ते हैं आगे…
गोवर्धन की पूजा की तिथि औ समय
- बता दें कि इस साल गोवर्धन की पूजा 2 नवंबर दिन शनिवार को की जाएगी। जी हां, लेकिन इसकी शुरुआत आज यानी 1 नवंबर दिन शुक्रवार से ही हो रही है। गोवर्धन शाम 6:16 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 2 नवंबर दिन शनिवार की रात 8:21 पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन की पूजा 2 नवंबर को की जाएगी। वहीं कुछ घरों में यह पूजा शाम के वक्त की जाती है। ऐसे में आप 2 नवंबर की शाम को इस पूजा को कर सकते हैं।
- बता दें कि पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:34 से 8:46 तक है यानी आप पूजा सुबह के वक्त कर सकते हैं। यदि आप शाम के वक्त पूजा करना चाहते हैं तो 6:05 से 6:30 पर गोधूलि मूहुर्त में गोवर्धन की पूजा कर सकते हैं। बता दें कि 2 नवंबर को दो और मुहूर्त भी हैं। ऐसे में पहला मुहूर्त है विजय मुहूर्त जो दोपहर 2:09 से 2:56 पर होगा। इस दौरान भी गोवर्धन पर्वत की पूजा की जा सकती है। इससे अलग एक संध्याकाल मुहूर्त भी है जो दोपहर 3:23 से 5:35 तक होगा। ऐसे में आप इस मुहूर्त में भी गोवर्धन की पूजा कर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 15:26 IST