अपडेटेड 27 July 2025 at 13:12 IST

Google Map ने फिर छकाया, फर्राटे भर रही कार खाई में गिरी; ऐसे बाल-बाल बची महिला की जान

गूगल मैप के भरोसे चल रही एक महिला की गाड़ी गलत रास्ते की ओर बढ़ी। नतीजन, वह कार समेत सीधे खाड़ी की पानी में जा गिरी।

Follow : Google News Icon  
Google Maps Error Lands Woman Driving Car Into Ditch In Navi Mumbai
Google Maps Error Lands Woman Driving Car Into Ditch In Navi Mumbai | Image: Screengrab Of Video, X

Google Map: गूगल मैप सफर को आसान बनाने वाला स्मार्ट टूल है। लेकिन कई बार आंख मूंदकर इसके सहारे चलना भारी पड़ सकता है। इन दिनों सामने आ रहे मामलों को देखते हुए गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक लगने लगा है। अब नवी मुंबई के बेलापुर इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

शुक्रवार देर रात गूगल मैप के भरोसे चल रही एक महिला की गाड़ी सीधे खाड़ी में जा गिरी। इस दौरान पानी का तेज बहाव था जिसमें महिला बहने लगी। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि मौके पर मरीन सिक्योरिटी पुलिस मौजूद थी। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए महिला की जान बचाई।

गूगल मैप का सहारा लेना पड़ गया भारी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 1 बजे शिवड़ी, मुंबई से उल्वा की तरफ जा रही महिला ने रास्ता पता करने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया। गूगल मैप के सहारे ड्राइव कर रही महिला गलत दिशा में मुड़ गई और पुल पर जाने की बजाय नीचे के रास्ते की ओर जाती रही।

कार के साथ खाड़ी के पानी में गिरी महिला

बताया जा रहा है कि गूगल मैप में रास्ता किसी सामान्य सड़क की तरह ही नजर आ रहा था। हालांकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट थी। असल में वह रास्ता खाड़ी, जो कि ध्रवुतारा जेट्टी के पास है, वहां जा रहा था। महिला के उस ओर जाते ही कार सीधे खाड़ी में जा गिरी। पानी के तेज बहाव में महिला भी बहने लगी।

Advertisement

मरीन सिक्योरिटी पुलिस ने किया रेस्क्यू

गनीमत रही कि यह घटना मरीन सिक्योरिटी पुलिस की नजर में आ गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम की मदद से महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला।

सतर्कता के साथ गूगल मैप का उपयोग करने की अपील

बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में मरीन सिक्योरिटी पुलिस ने लोगों से अनजान रास्तों पर सतर्कता बरतते हुए गूगल मैप का उपयोग करने की अपील की। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Lonavala: युवती को जबरन कार में खींचा, अलग-अलग जगहों पर किया रेप;फिर सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 13:09 IST