मुंबई हवाई अड्डे पर 3.67 करोड़ रुपये का सोना जब्त, चार गिरफ्तार

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 3.67 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gold worth Rs 3.67 crore seized at Mumbai airport, four arrested
मुंबई हवाई अड्डे पर 3.67 करोड़ रुपये का सोना जब्त | Image: X

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 3.67 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीन आरोपी हवाई अड्डे पर स्थित दुकानों में काम करते थे और कथित तौर पर सोने की तस्करी में मदद कर रहे थे।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को कार्रवाई की। इस दौरान हवाई अड्डे पर काम करने वाले प्रदीप पवार को संदेह के आधार पर रोका गया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर पवार की पैंट में छुपाए गए सोने के पाउच बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि यह सोना उसे यात्रियों से मिला था।

 कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

अधिकारी के मुताबिक, पवार को यह सोना मोहम्मद इमरान नागौरी नामक व्यक्ति को सौंपना था। नागौरी को हिरासत में लेने के बाद उसने अंशु गुप्ता का नाम लिया। उन्होंने बताया कि गुप्ता हवाई अड्डे में स्थित एक रेस्तरां में कार्यरत थी और उसने यात्रियों से मिले चार सोने के पाउच नागौरी को दिए थे। कस्टम विभाग ने गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसे तस्करी के लिए कमीशन मिलता था।

यह भी पढे़ं: तेज प्रताप को भारी पड़ी मस्ती; फुर्र-फुर्र कर दौड़ाई स्कूटी, कटा चालान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड